महागांव अस्पताल हमला (सोर्सः सोशल मीडिया)
यवतमाल

परेड निकाल कर हमलावरों की महागांव पुलिस ने निकाली हेकड़ी, अस्पताल में तोड़फोड़ और हमला कर मचाया था उत्पात

Mahagaon Hospital Attack: महागांव ग्रामीण अस्पताल में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला व तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में लिया। मुख्य आरोपी व अन्य हमलावरों की तलाश जारी है।

आंचल लोखंडे

Mahagaon Police Action: यवतमाल जिले के महागांव ग्रामीण अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों पर हमला कर अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ महागांव पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक विधि संघर्षग्रस्त बालक भी शामिल है। आरोपियों की महागांव शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्र से परेड निकाले जाने के बाद आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में कानून का खौफ पैदा हुआ है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार की रात करीब 10 से 12 लोगों के एक समूह ने महागांव ग्रामीण अस्पताल में घुसकर जमकर उत्पात मचाया।

हमलावरों ने डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को निशाना बनाया। हमलावरों की दहशत इतनी बढ़ गई थी कि महिला डॉक्टरों और परिचारिकाओं को अपनी जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपना पड़ा। हमले के दौरान नर्सिंग ऑफिसर पूनम कोकरे पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिसमें वह घायल हो गईं। आरोपियों ने अस्पताल की खिड़कियों के कांच, फर्नीचर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया। साथ ही अस्पताल कर्मचारियों के क्वार्टरों में भी भारी तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद महागांव पुलिस ने जांच तेज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।

महिला डॉक्टरों ने बाथरूम में छिपकर बचाई जान

पुलिस ने 23 अगस्त को शेख इजराइल शेख शाबुद्दीन (28), प्रवीण उर्फ छकुला विलास कांबले (28), श्रीकांत देशमाने (19), योगेश खंदारे सहित एक विधि संघर्षग्रस्त बालक को हिरासत में लिया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने आरोपियों की महागांव शहर के व्यापारी क्षेत्र से परेड निकाली। इस कार्रवाई से शहर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के बीच कानून का डर पैदा होने की चर्चा है। यह कार्रवाई महागांव पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक सेवानंद वानखेडे के मार्गदर्शन में एपीआई सुनील अंबुरे, एपीआई किशोर मुरकुटे और वसीम शेख के पथक ने की।

मुख्य आरोपी समेत अन्य हमलावर फरार

इस मामले का मुख्य आरोपी तथा अन्य हमलावर अभी भी फरार बताए जा रहे है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस निरीक्षक सेवानंद वानखेडे ने कहा, अस्पताल में हुए हमले के मामले में किसी भी आरोपी को कानून के शिकंजे से बचने नहीं दिया जाएगा। मुख्य आरोपी सहित अन्य फरार आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग

सरकार खुद कर रही घोटाला... मोदी सरकार पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार का बोलबाला

दलित बच्चों से टॉयलेट साफ करवाते हैं...BJP-RSS पर भड़के राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के लिए मांगा इंसाफ

PM मोदी उज्बेकिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में अपनी तकत बढ़ाएगा भारत, SCO समिट में भी होंगे शामिल

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने 3 वरिष्ठ नेताओं को क्यों लगाई फटकार? शोक समारोह में जाने से जुड़ा है मामला