खुशहाल किसान हाथ में फसल लिए सोर्स -सोशल मीडिया
यवतमाल

यवतमाल के किसानों के लिए राहत! अहिल्यादेवी होलकर योजना के तहत 43 हजार से ज्यादा खातों में पहुंचे 374 करोड़

Yavatmal District News: किसान कर्जमुक्ति योजना के तहत पहले चरण में अब तक 43 हजार 647 किसानों के बैंक खातों में 374 करोड़ 31 लाख 43 हजार 481 रुपये की कर्जमुक्ति राशि सीधे जमा की गई है।

प्रमोद यादव

Punyashlok Ahilyadevi Holkar Loan News: यवतमाल जिले में पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना के तहत लाभवितरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। योजना के पहले चरण में अब तक 43 हजार 647 किसानों के बैंक खातों में 374 करोड़ 31 लाख 43 हजार 481 रुपये की कर्जमुक्ति राशि सीधे जमा की गई है।

यवतमाल जिले में इस योजना के लिए कुल 1 लाख 62 हजार 144 किसान पात्र ठहराए गए हैं। प्रशासन के अनुसार, पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे कर्जमुक्ति निधि जमा करने की प्रक्रिया जारी है। हालांकि, बड़ी संख्या में पात्र किसान अभी भी लाभ की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अब तक प्रशासन को 1 लाख 814 किसानों की सूची उपलब्ध हुई है।

फार्मर आईडी, आधार प्रमाणीकरण

फार्मर आईडी, आधार प्रमाणीकरण तथा अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं के कारण लाभ वितरण की गति धीमी बनी हुई है। पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना के तहत जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के 33 हजार 631 किसानों के खातों में 253 करोड़ 82 लाख रुपये जमा किए गए हैं।

वहीं, राष्ट्रीयकृत बैंकों के 12 हजार 16 किसानों के खातों में 120 करोड़ 48 लाख रुपये जमा किए गए हैं। इस प्रकार कुल 43 हजार 647 किसान कर्जमुक्ति योजना से लाभान्वित हुए हैं। जिले में 1 लाख 62 हजार 144 किसान पात्र होने के बावजूद अभी तक केवल 43 हजार 647 किसानों के खातों में राशि जमा होसकी है। उपलब्ध सूची के अनुसार 82 हजार 982 किसानों का आधार प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है, जबकि 17 हजार 832 किसानों का आधार प्रमाणीकरण अभी लंबित है।

फार्मर आईडी बना बड़ी बाधा

कर्जमुक्ति योजना का लाभ पाने के लिए फार्मर आईडी महत्वपूर्ण शर्त बन गई है। जिले में वर्तमान में 22 हजार 670 किसानों के पास फार्मर आईडी उपलब्ध नहीं है, जिससे उनके प्रकरण लंबित हैं। इसके अलावा नामों में अंतर, आधार और बैंक खाते की जानकारी में विसंगति, गलत अथवा निर्षक्रय बैंक खाते, कर्ज खाते की गलत जानकारी तथा आधार प्रमाणीकरण लंबित रहने जैसी समस्याओं के कारण कई किसानों के खातों में राशि जमा नहीं हो पा रही है।

नए फसल कर्ज की भी उम्मीद

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति का लाभ मिलने के बाद पात्र किसानों को नए सिरे से फसल कर्ज उपलब्ध कराना भी महत्वपूर्ण होगा। पुराने बकाया कर्ज का बोझ कम होने से किसानों को राहत मिली है। आगामी खरीफ और रबी सीजन के लिए कर्जमुक्त हुए किसानों को जल्द नया कर्ज उपलब्ध कराने की मांग उठ रही है। इस ओर प्रशासन द्वारा ध्यान देने की जरूरत है।

प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर कर्जमुक्ति योजना के माध्यम से पात्र किसानों को सीधे लाभ दिया जा रहा है। शेष पात्र लाभार्थियों को भी जल्द लाभ मिले, इसके लिए आवश्यक प्रक्रियाएं तेजी से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने किसानों से आधार प्रमाणीकरण और e-KYC तत्काल पूरा करने की अपील की है।

जिला उपनिबंधक- अर्चना मालवे

कर्जमाफी से मिली बड़ी राहत

पिछले दो वर्षों में फसल से कोई खास आमदनी नहीं हुई। लगातार नुकसन से कर्ज का बोझ बढ़ता गया और आर्थिक स्थिति भी खराब हो गई थी, कर्जमाफी से कुछ हद तक राहत मिली है। अब पुराने कर्ज का बोझ कम हुआ है और नए सीजन की शुरुआत थोड़ी उम्मीद के साथ कर सकेंगे,

किसान, सावरगांव- गौतम कांबले

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 झुलसे, मरने वालों में अधिकतर बांग्लादेशी नागरिक

JPSC-JSSC भर्ती धांधली पर सरकार का बड़ा कदम, 44 परीक्षाएं रद्द, छात्रों के लिए किए 3 बड़े ऐलान, देखें सूची

शेर सब्र करता है... OBC नेताओं से बोले राहुल गांधी, कहा- अधिकार चाहिए; तो सड़क पर उतरना होगा

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें