चिलगव्हाण फाटा से करंजी तक मार्ग खस्ताहाल 
यवतमाल

चिलगव्हाण फाटा से करंजी तक मार्ग खस्ताहाल, लोकनिर्माण विभाग सड़क की मरम्मत कराए; ग्रामीणों की मांग

Chilgawhan Fata Karanji Road Condition: महागांव तालुका के चिलगव्हाण फाटा से करंजी तक की सड़क गड्ढों से भरी हुई है। ग्रामीणों ने लोकनिर्माण विभाग से तत्काल मरम्मत की मांग की।

आंचल लोखंडे

Mahagaon News: महागांव तालुका के जिप लोकनिर्माण उपविभाग के अंतर्गत आने वाले चिलगव्हाण फाटा से करंजी मार्ग की हालत अत्यंत खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। करंजी के नागरिकों ने इस अधूरी और जर्जर सड़क की मरम्मत कराने तथा लोकनिर्माण विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

महागांव तालुका में चिलगव्हाण से करंजी तक लगभग पांच किलोमीटर लंबी सड़क पिछले कई वर्षों से गड्ढों से भरी हुई है। इस सड़क का रखरखाव और मरम्मत कार्य जिला परिषद निर्माण विभाग, महागांव के अधीन है। लगभग चार वर्ष पूर्व सड़क की मरम्मत की गई थी, लेकिन तब से अब तक कोई भी सुधार कार्य नहीं हुआ है।

यात्रा बेहद जोखिमभरा और चुनौतीपूर्ण

वर्तमान में सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है। बरसात के मौसम में इस मार्ग पर यात्रा करना बेहद जोखिमभरा और चुनौतीपूर्ण हो गया है। चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता नागरिकों से सड़क डामरीकरण के वादे करते हैं, लेकिन जीत के बाद वे अपने वादे भूल जाते हैं। इस कारण क्षेत्र के नागरिकों में नाराज़गी है, क्योंकि कोई भी नेता या अधिकारी उनकी समस्या सुनने नहीं आता।

सड़क पर बना छोटा पुल भी अब पूरी तरह बह गया है। बाढ़ आने पर करंजी के नागरिकों को घंटों पानी उतरने का इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीणों ने विधायक किसन वानखेडे से इस मार्ग की ओर ध्यान देने और सड़क निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की है।

यातायात लायक नहीं रही सड़क

करंजी के सरपंच तातेराव वानखेडे ने कहा कि  पिछले कई वर्षों से जिला परिषद निर्माण उपविभाग के अंतर्गत आने वाली करंजी सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और यह अब यातायात योग्य नहीं रह गई है। जनप्रतिनिधियों से कई बार नई सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन इसे लगातार नजरअंदाज किया गया।इस सड़क को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में शामिल कर तुरंत निर्माण कार्य को मंजूरी दी जानी चाहिए, ताकि नागरिकों को बेहतर और सुरक्षित मार्ग मिल सके।

India By Election 2026 LIVE: उपचुनाव में दांव पर कई दलों की साख, नंदीग्राम-रेजीनगर से नगांव तक वोटिंग शुरू

इंडिया गठबंधन का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रण! इस्तीफे की मांग के साथ निर्वाचन सदन पर हल्ला-बोल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार और यूपी तक बदलेगा मौसम, 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी की चेतावनी

फॉर्म 6 पर नहीं थम रही तकरार! राहुल गांधी के नए दावों का ECI ने किया फैक्ट-चेक, खुलासे के बाद नहीं आया जवाब

दुर्गा पूजा में उपद्रव की कोशिश तो खैर नहीं! राज्यभर में DJ बैन,जानें बिहार पुलिस का नया सिक्योरिटी प्लान