यवतमाल

देशी पिस्तौल के साथ दो बदमाशों को पकड़ा, एलसीबी टीम की नेर में कार्रवाई

नवभारत डेस्क

यवतमाल. यवतमाल एलसीबी की टीम ने शनिवार की शाम नेर पुलिस थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान अवैध रूप से हथियार रखनेवाले दो बदमाशों को हिरासत में लिया. बदमाशों के पास से एक देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस जब्त किए गए.

मिली जानकारी के अनुसार यवतमाल एलसीबी की टीम शनिवार को नेर पुलिस थाना क्षेत्र में गश्त लगा रही थीं. इस दौरान पुलिस को खबर मिली कि नेर के नवाबपुरा निवासी जाबीर खान वायद खान और आठवडी बाजार निवासी निमीचंद्र पवार अवैध रूप से देसी कट्टा बिक्री के लिए नेर बायपास के चौराहे के आईटीआई नजदीक पहुंच रहे है. जिसके बाद पुलिस ने बायपास चौराहे पर जाल बिछाया.

वहां पर दो लोग संदेहास्पद स्थिति में किसी के आने का इंतजार करते हुए दिखाई दिए. इनमें से एक व्यक्ति के कमर पर हथियार दिखाई दिया. पुलिस ने तुरंत दोनों को कब्जे में लेकर तलाशी करनी शुरू की. इस समय  उसके पास एक देसी पिस्तौल व मैगजीन में तीन जिंदा कारतूस व दो मोबाइल मिले. पुलिस ने उक्त सामग्री जब्त कर दोनों के खिलाफ नेर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया और दोनों को नेर पुलिस के हवाले कर दिया. 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डा. पवन बन्सोड, अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष जगताप, दारव्हा उपविभागीय पुलिस अधिकारी आदित्य मिरखेलकर, एलसीबी पुलिस निरीक्षक आधारसिंह सोनोने के मार्गदर्शन में एपीआई गणेश वनारे, बबलू चव्हाण, किशोर झेंडेकर, मिथून जाधव, अमित झेंडेकर,जीतेंद्र चौधरी ने की.

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील