जंगली सूअर प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)  
यवतमाल

यवतमाल के बाभुलगांव तहसील कार्यालय में घुसा जंगली सूअर, एक व्यक्ति घायल

Wild Boar Attack: बाभुलगांव तहसील कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक खूंखार जंगली सूअर मुख्य गेट से भीतर घुस आया। हमले में एक नागरिक घायल हुआ है, जबकि कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई।

केतकी मोडक

One Injured In Wild Boar Attack Yavatmal: पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लोगों पर हमला करने वाले एक बड़े जंगली सूअर ने गुरुवार दोपहर यवतमाल जिले के बाभुलगांव तहसील कार्यालय परिसर में घुसकर हड़कंप मचा दिया। इस दौरान काम से तहसील कार्यालय पहुंचे गणोरी निवासी अंबादास बनसोड को सूअर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे मामूली रूप से घायल हो गए। घटना के बाद तहसील तथा भूमि अभिलेख कार्यालय के कर्मचारियों और नागरिकों में दहशत फैल गई।

18 जून की दोपहर बड़े दांतों वाला यह जंगली सूअर तहसील कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार से अंदर घुस आया। गेट के पास आवेदन लेखक के पास काम से पहुंचे अंबादास बनसोड को उसने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बनसोड जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर सूअर तहसील कार्यालय परिसर के अंदर भाग गया।

सूअर सीधे कर्मचारियों के कक्षों की ओर बढ़ रहा था। तभी नागरिकों ने जोर-जोर से आवाज लगाकर कर्मचारी राजेश बोबडे को सतर्क किया। उन्होंने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए तहसील कार्यालय का अंदरूनी चैनल गेट बंद कर दिया। इससे बड़ा हादसा टल गया।

गोदाम के गेट से निकला बाहर

बाभुलगांव तहसील कार्यालय के चारों ओर ऊंची - सुरक्षा दीवार होने के कारण सूअर बाहर नहीं निकल पा रहा था। नागरिकों ने शोर मचाकर उसे भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह बार-बार लोगों की ओर दौड़ रहा था। आखिरकार उसे तहसील कार्यालय के अनाज गोदाम का दूसरा गेट दिखाई दिया। वहां से निकलकर वह श्याम जगताप के खेत में घुस गया और आगे माणिकराव पांडे के विद्यालय की दिशा में भाग गया।

वन विभाग से कार्रवाई की मांग

जंगली सूअर के कारण क्षेत्र में भय का र माहौल है। नागरिकों का कहना है कि जब यह दिनदहाड़े सरकारी कार्यालय में घुसकर । लोगो पर हमला कर सकता है, तो किसी भी समय बड़ी जनहानि हो सकती है। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि पहले सूअर को तत्काल पकड़ें।

भूमि अभिलेख कार्यालय में मची अफरा-तफरी

बाभुलगांव तहसील कार्यालय में प्रवेश न मिलने पर जंगली सूअर पास स्थित भूमि अभिलेख कार्यालय की ओर दौड़ पड़ा। उसे देखकर वहां के कर्मचारी घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। इस बीच - महिला कर्मचारियों ने साहस दिखाते हुए कार्यालय का मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया। इसके बाद सभी कर्मचारी अंदर ही सुरक्षित रहे।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z