साजिद खान पर लगा था सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप 
महाराष्ट्र

साजिद खान पर जब लगा था सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप, 10 साल से नहीं बना पाए एक भी फिल्म

फिल्ममेकर साजिद खान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे है। साजिद खान का जन्म 23 नवंबर 1970 में मुंबई में हुआ था। साजिद खान ने फिल्म इंडस्रीशथ को कई बेहतरीन फिल्में दी है। उनके निर्देशन की दर्शकों ने हमेशा ही वाहवाही की है।

सोनाली झा

मुंबई: फिल्ममेकर साजिद खान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे है। साजिद खान का जन्म 23 नवंबर 1970 में मुंबई में हुआ था। साजिद खान ने फिल्म इंडस्रीशथ को कई बेहतरीन फिल्में दी है। उनके निर्देशन की दर्शकों ने हमेशा ही वाहवाही की है। लेकिन आपको बता दें, साजिद खान अपने काम के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं।

साल 2018 में इंडिया में मीटू मूवमेंट ने खूब जोर पकड़ा था। इस दौरान साजिद खान पर कई फीमेल कलीग्स ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। साजिद पर मंदाना करीमी, सलोनी चोपड़ा, राचेल व्हाइट, सिमरन सूरी, मरीना कुवर, अहाना कुमरा, डिंपल पाउला, शर्लिन चोपड़ा और एक पत्रकार ने सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था।

बीबीसी ने टेलीविजन डॉक्यूमेंट्री डेथ इन बॉलीवुड में एक्ट्रेस जिया खान की आत्महत्या पर बनाई थी। इसमें जिया की बहन करिश्मा खान ने भी साजिद खान पर जिया का उत्पीड़न का आरोप लगाया था। कहा जाता है कि इन आरोपों क्र कारण इंडियन फिल्म और टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने साजिद पर फिल्मों का निर्देशन करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, एक साल बाद इसे हटा दिया गया था, लेकिन साजिद खान ने सभी आरोपों से इनकार किया था।

साल 2019 में साजिद को हाउसफुल 4 का निर्देशन नहीं करने दिया गया था और उनकी जगह फरहाद सामजी ने फिल्म के डायरेक्टर की कमान संभाली थी। यही वजह है कि पिछले 10 साल में उनकी कोई फिल्म नहीं आई। बे आखिरी बार सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 16 में दिखाई दिए थे। इस शो से साजिद को देखकर कईयों ने उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर निकालने की मांग भी की थी। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ था।

साजिद खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में टीवी शो में डिटेक्टिव के होस्ट के तौर पर की थी। उन्होंने फिर म्यूजिक काउंटडाउन शो इक्के पे इक्के होस्ट किया था, जो साल 1996 में आया था। साजिद ने कहने क्या हर्ज में शो में ट्रिपल रोल प्ले किया था। इस साल शो के 200 एपिसोड बने थे, जो साल 1997 से 2001 तक प्रसारित हुए थे। उन्होंने साल 1990 में एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो साजिद नंबर 1 भी किया।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z