प्रतापराव जाधव की कार का एक्सीडेंट (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
वाशिम

वाशिम में केंद्रीय मंत्री की कार हादसे का शिकार, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 3 लोग घायल

Prataprao Jadhav Car Accident: महाराष्ट्र के वाशिम में समृद्धि महामार्ग पर केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव की कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में बॉडीगार्ड समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

प्रिया जैस

Samruddhi Mahamarg Accident: महाराष्ट्र के वाशिम जिले में केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव की गाड़ी एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना समृद्धि महामार्ग पर रिधोरा गांव के पास हुई। हादसे के समय केंद्रीय मंत्री वाहन में मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके बॉडीगार्ड, वाहन चालक और एक सहकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव को नागपुर एयरपोर्ट पर छोड़ने के बाद उनका वाहन मेहकर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

तीनों घायलों का इलाज जारी

इस दुर्घटना में बॉडीगार्ड निलेश वाकुडकर, वाहन चालक भूषण चोपड़े और सहकर्मी वैभव देशमुख गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं ने तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था की और तीनों को वाशिम के लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मंत्री वाहन में नहीं थे सवार

दुर्घटनाग्रस्त वाहन केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव के नाम पर पंजीकृत है, लेकिन हादसे के समय वे उसमें सवार नहीं थे। बताया जा रहा है कि नागपुर एयरपोर्ट पर मंत्री को छोड़ने के बाद वाहन वापस लौट रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

कौन हैं प्रतापराव गणपतराव जाधव?

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव गणपतराव जाधव महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मोटोला तालुका से ताल्लुक रखते हैं। वे शिवसेना (शिंदे गुट) के वरिष्ठ नेता हैं और वर्ष 2024 से केंद्र सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे 2009 से लगातार चार बार बुलढाणा लोकसभा सीट से सांसद चुने जा चुके हैं। हादसे से पहले वे एक शादी समारोह में शामिल होने बुलढाणा गए थे।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन