वाशिम पुलिस तस्वीर ( सोर्स: नवभारत ) 
वाशिम

वाशिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 अपराधों का पर्दाफाश; सोने के आभूषण और डीजल चोरों सहित 9.59 लाख का माल जब्त

Washim News: वाशिम पुलिस ने चोरी-सेंधमारी के 7 मामलों का खुलासा किया। बुलढाणा-वाशिम में सक्रिय अपराधी गिरफ्तार, 9.59 लाख के सोने, वाहन व नकद बरामद, समृद्धि हाईवे के डीजल चोर भी पकड़े गए।

रूपम सिंह

Washim Crime News: वाशिम जिले एवं अन्य जिलों में जबरन चोरी, सेंधमारी, समृद्धि हाईवे पर डीजल चोरी और जेबकतरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों को स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने हिरासत में लेकर उनके पास से कुल 9 लाख 59 हजार रुपये का मुद्येमाल जब्त किया है। 30 जनवरी को वाशिम अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली कि मालेगांव तालुका के खेर्डा ग्राम निवासी करण वंजारे अपने साथी के साथ चोरी का सोना बेचने वाशिम आ रहा है।

इस आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से लगभग 38 ग्राम सोने के आभूषण और 5 हजार रुपये नकद मिले। पूछताछ में उसने साखरखेर्डा (जिला बुलढाना), मालेगांव (जिला वाशिम), आसेगांव और मंगरुलनाथ (जिला वाशिम) में चोरी और सेंधमारी के अपराध कबूल किए। उसके कब्जे से सोने के आभूषण, नकदी, दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन सहित करीब 9 लाख रुपये का माल जब्त किया गया।

इसी तरह समृद्धि हाईवे पर हुई डीजल चोरी के मामले में कारंजा पुलिस स्टेशन में दर्ज अपराध के आरोपी प्रतीक सालवे (19) निवासी हिवरा, जाफराबाद, जालना और सागर हिवराले (28) निवासी सिंधी, जाफराबाद, जालना को गिरफ्तार किया गया। मालेगांव पुलिस स्टेशन की टीम ने हाईवे से जुड़े दो अपराधों का पर्दाफाश कर आरोपी अलीम खान मुस्ताक खान पठान (23) निवासी टेंभुर्णी, जाफराबाद, जालना को भी गिरफ्तार किया।

अपराध का प्रकार बरामद सामान (मुद्येमाल) गिरफ्तार मुख्य आरोपी
सेंधमारी/चोरी 38 ग्राम सोना, 2 बाइक, 2 मोबाइल करण वंजारे (खेर्डा)
डीजल चोरी (समृद्धि हाईवे) नकद और संबंधित उपकरण प्रतीक सालवे, सागर हिवराले, अलीम खान
जेबकतरी ₹9,000 नकद शेख सत्तार शेख दादामिया

जेबकतरा हिरासत में

इसके अलावा मालेगांव में जेबकतरी के अपराध में आरोपी शेख सत्तार शेख दादामिया (निवासी नालसाहबपुरा, वाशिम) को हिरासत में लेकर उसके पास से चोरी किए गए 9,000 रुपये नकद बरामद किए गए। स्थानीय अपराध शाखा और मालेगांव पुलिस स्टेशन की संयुक्त कार्रवाई में जबरन चोरी, घरफोड़, और चोरी के कुल 7 मामलों का पर्दाफाश कर 9।59 लाख रुपये का कीमती सामान जब्त किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनुज तारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लता फड़, उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रदीप पाडवी और नवदीप अग्रवाल के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक स्थानीय अपराध शाखा वाशिम तथा मालेगांव पुलिस की टीम ने की।

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी