10वीं-12वीं की परीक्षा में गड़बड़ी (AI Generated Image) 
वाशिम

बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी पड़ी महंगी! वाशिम के 51 शिक्षकों पर दर्ज हुआ था केस, 22 हुए सस्पेंड, मचा हड़कंप

Washim Board Exam Action: वाशिम में बोर्ड परीक्षा में धांधली पर 22 शिक्षक निलंबित। अकोला में गणित के पेपर में नकल करते पकड़े गए 2 छात्र। शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई।

प्रिया जैस

Teachers Suspended Washim: वाशिम जिले में 10 फरवरी 2026 से शुरू हुई 10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान हुई गड़बड़ी में शामिल शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। अब तक 22 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। यह जानकारी शिक्षणाधिकारी (माध्यमिक) जिला परिषद मंगल धुपे ने दी।

शिक्षण आयुक्त ने 16 फरवरी 2026 को दूरध्वनी और पत्र द्वारा निर्देश दिए थे कि परीक्षा कालावधि में गड़बड़ी करने वाले मुख्याध्यापक, शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों पर तत्काल निलंबन की कार्रवाई की जाए। इसके अनुसार जिले में अपराध दर्ज रहने वाले 51 शिक्षक-कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए संबंधित शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया गया।

श्री संत ज्ञानेश्वर ज्ञानप्रसारक मंडल अंतर्गत श्री मैनागिरी महाराज विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्यालय, जुमडा के 10 अनुदानित पदों पर कार्यरत शिक्षक-कर्मचारी तथा 7 स्वयंअर्थसहायित शिक्षक निलंबित किए गए। इसी प्रकार मातोश्री बहुउद्देशीय शिक्षण प्रसारक मंडल, मांगवाडी अंतर्गत माऊली विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्यालय, मोहजा के 5 स्वयंअर्थसहायित शिक्षक भी निलंबित किए गए।

इस प्रकार कुल 51 में से 22 कर्मचारियों को संबंधित संस्थाओं ने निलंबित कर दिया है। शेष मामलों में आगे की कार्रवाई जारी है, ऐसा शिक्षणाधिकारी (माध्यमिक) मंगल धुपे-गायकवाड ने बताया।

अकोला जिले में नकलची छात्र पकड़े गए

अकोला जिले भर में इन दिनों दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं चल रही हैं। इसी दौरान बालापुर तहसील के पारस स्थित सरस्वती विद्यालय में शुक्रवार को उड़न दस्ते ने आकस्मिक छापेमारी की। इस दौरान दो छात्र परीक्षा में नकल करते हुए पकड़े गए, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। जिले में परीक्षा कॉपी मुक्त और भयमुक्त वातावरण में हो, इसके लिए प्रशासन, शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग सक्रिय हैं।

शुक्रवार को दसवीं का गणित-1 (बीजगणित) का पेपर सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित था। इसी दौरान दोपहर 12.25 बजे जिला परिषद के माध्यमिक उप शिक्षणाधिकारी प्रमोद टेकाडे के उड़न दस्ते ने सरस्वती विद्यालय, पारस येथे अचानक भेट दी। परीक्षा केंद्र पर दो विद्यार्थी नकल करते हुए पाए गए। उड़न दस्ते की ओर से दोनों विद्यार्थियों पर नियमानुसार कार्रवाई की गयी है। इस कार्रवाई से परीक्षा केंद्रों पर सतर्कता और अनुशासन का संदेश गया है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन