वाशिम

समृद्धि महामार्ग पर निजी लक्जरी बस पर पथराव करनेवाले तीन आरोपी गिरफ्तार, कारंजा ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई

नवभारत डेस्क

कारंजा लाड. दिवंगत बालासाहब ठाकरे समृद्धि महामार्ग पर 17 जून की रात अज्ञात युवकों ने विदर्भ ट्रैवल्स की बस पर पथरावकर बस के शीशे तोड़ दिये थे, और बस में सवार एक यात्री घायल हो गया था. जिसे उपचार के लिये यवतमाल के अस्पताल में भर्ती किया गया था. बस चालक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर ग्रामीण पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी.

कारंजा ग्रामीण पुलिस स्टेशन में फरियादी मोहन शिंगारे (56) बस चालक ( विदर्भ ट्रैवल्स ) निवासी कॉटन मार्केट के समीप यवतमाल ने जबानी शिकायत दर्ज करवाई की 17 जून को वह नागपुर से पुणे विदर्भ ट्रैवल्स में यात्री लेकर कारंजा लाड से समृद्धि महामार्ग पर से जाते समय कारंजा टोल नाके से कुछ फासले पर रात के 11:45 बजे के दौरान समृध्दि महामार्ग पर ओवरब्रिज से कुछ अज्ञात लोगों ने लक्जरी बस पर पथराव किया तो बस चालक ने 200 मीटर सामने जाकर बस रोकी तो देखा कि अज्ञात लोगो द्वारा लक्जरी बस पर पथराव करने से बस के शीशे कांच फुट गये थे तथा बस में सवार यात्री दयाराम राठोड़ निवासी चिखली ता. दारव्हा जि. यवतमाल जख्मी हो गया था. 

इसी तरह पीछे से आ रही परपल लक्जरी बस पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर उसके भी शीशे तोड़ दिये. घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस और एम्बुलेन्स और समृध्दि महामार्ग के पेट्रोलींग कर्मचारी पहुंचे और घायल यात्री दयाराम राठोड़ को एम्बुलेंस से कारंजा ग्रामीण उप जिला अस्पताल ले गये.

फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विषेश जांच दल तैयार कर अज्ञात आरोपियों की तलाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. जिसमें शुभम हांडे (23)निवासी पिंपलगाव हांडे, राम हांडे (20) और माधव वालके (23) निवासी किनखेड शामिल है. यह कार्यवाही वाशिम जिला पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक भरत तांगडे, उप विभागीय पुलिस अधिकारी जगदीश पांडे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक सुनील वानखडे, पुलिस उप निरीक्षक चंदन वानखडे, प्रेमसिंह जाधव, हेकां यूसुफ भरीवाले, चालक हेकां गजानन लोखंडे आदि ने की है. 

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत