वाशिम कलेक्टर कार्यालय में बैठक में मौजूद केंद्रीय टीम व जिला प्रशासन के अधिकारी सोर्स: सोशल मीडिया
वाशिम

महाराष्ट्र में सूखे का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम, वाशिम में की समीक्षा बैठक, 11 अक्टूबर तक करेगी निरीक्षण

Maharashtra Drought: महाराष्ट्र में 2026 खरीफ सीजन के दौरान पड़े सूखे और फसलों के भारी नुकसान का जमीनी जायजा लेने अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम वाशिम पहुंची। समीक्षा बैठक के बाद टीम खेतों का दौरा करेगी।

आकाश मसने

Maharashtra Drought Central Team Inspection: महाराष्ट्र में इस साल खरीफ सीजन के दौरान कम बारिश और अल नीनो के प्रभाव के कारण उत्पन्न हुई गंभीर सूखे की स्थिति का जमीनी आकलन करने के लिए केंद्र सरकार की एक उच्च स्तरीय अंतर-मंत्रालयी टीम महाराष्ट्र पहुंच चुकी है।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में फसलों को हुए भारी नुकसान, पेयजल के संकट और चारे की उपलब्धता की समीक्षा के लिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव मुक्तानंद अग्रवाल के नेतृत्व में यह दल 11 अक्टूबर तक राज्य के प्रभावित क्षेत्रों का विस्तृत दौरा करेगा।

वाशिम में हुई केंद्रीय टीम की बैठक

सूखे की स्थिति और खरीफ फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम के दौरे की शुरुआत वाशिम जिले से हुई। वाशिम जिला कलेक्टर कार्यालय में अमरावती संभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, कृषि विभाग, जल संसाधन और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

खरीफ फसलों की तबाही का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया

बैठक के दौरान राज्य प्रशासनिक अधिकारियों ने केंद्रीय टीम के सामने वर्षा के आंकड़ों, सूखे की विभीषिका, अल नीनो के दुष्परिणामों और खरीफ फसलों की तबाही का एक विस्तृत रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया।

इसके साथ ही, स्थानीय निकायों के छोटे सिंचाई टैंकों, ग्रामीण जल स्रोतों की वर्तमान स्थिति तथा आने वाले सात महीनों में संभावित जल व चारा संकट का अनुमानित खाका भी साझा किया गया।

केंद्रीय टीम वाशिम में इन क्षेत्रों का करेगी निरीक्षण

बैठक के बाद केंद्रीय दल सुपखेला, जोगलदरी, कुपटा और मिर्जापुर गांवों में खेतों का दौरा कर फसल नुकसान का निरीक्षण करेगा। इस दौरान सूखे की गंभीरता, बारिश की कमी और फसल नुकसान का आंकलन किया जाएगा।

केंद्रीय टीम 11 अक्टूबर तक राज्य का दौरा करेगी

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव मुक्तानंद अग्रवाल के नेतृत्व में यह टीम 11 अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेगी। आकलन में वर्षा, फसलों के नुकसान, पेयजल की उपलब्धता और चारे की स्थिति का विश्लेषण किया जाएगा।

केंद्रीय टीम को समूहों में बांटा गया

अधिकतम क्षेत्रों को कवर करने के लिए केंद्रीय टीम को समूहों में विभाजित किया गया है, और क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय अधिकारी, विशेषज्ञ और राज्य सरकार के अधिकारी उनके साथ रहते हैं। केंद्रीय टीम में कृषि, जल संसाधन, ग्रामीण विकास, जल आपूर्ति, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, पशुपालन, वित्त, नीति आयोग और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हैं।

अगले सात महीनों की स्थिति का आकलन

राज्य के अधिकारियों ने केंद्रीय टीम को वर्षा, फसल क्षति, पेयजल की उपलब्धता और अल नीनो के प्रभाव के बारे में जानकारी दी। साथ ही, छोटे सिंचाई टैंकों, गांवों के जल स्रोतों और उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। राज्य के अधिकारियों ने अगले सात महीनों में संभावित स्थिति का आकलन भी प्रस्तुत किया।

Bypoll Results 2026 Live: तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल में BJP आगे, पुडुचेरी- असम में मतगणना जारी

Tamil Nadu Bypoll Results: तमिलनाडु में कांटे की टक्कर, धारापुरम में AIADMK आगे, मदुरंतकम में TVK ने बनाई बढ़त

Bypoll Results 2026: आज 4 राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग, विजय और सुवेंदु अधिकारी की परीक्षा

Starlink: थैंक यू राहुल...यह वाकई चिंताजनक है, स्टारलिंक पर एलन मस्क का बयान; सरकार बोली- नियम सभी के लिए समान

Mulayam Singh Yadav: पहलवानी के चरखा दांव से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक, ऐसा रहा उनका UP का सियासी सफर