

Washim Drought-Like Situation: राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरवार को वाशिम जिले के म्हासला तालुका कारंजा, मोहगवन तालुका, मंगरुलपीर और जऊलका तालुका, मालेगांव में किसानों के खेतों का दौरा किया और सूखे जैसे हालात को देखते हुए फसल और पानी की स्थिति का जायजा लिया।
किसानों को मुआवजे की घोषणा दोहराते हुए, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गुरवार को सुबह सूखा सदृष्य परिस्थिति की पृष्ठभूमि पर पश्चिम विदर्भ में फसल पानी की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का गुरवार सुबह अमरावती पहुंचे।
वे कार से वाशिम जिले के म्हसला में किसान देविदास काले के खेत में जाकर नुकसानग्रस्त सोयाबीन व तुअर फसल का मुआयना किया व किसानो से बात की। उन्होने मंगरुलपीर के मोहागवन के किसान भगरे और अब्दुल नईम शेख रहीम के खेतों में हुए नुकसान का मुआयना किया।
इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत की और उनका दर्द जाना उन्होंने कहा कि कम बारिश की वजह से सोयाबीन, अरहर वगैरह फसलों को बहुत नुकसान हुआ है, यह किसानों के लिए बहुत बड़ा संकट है, लेकिन किसानों को निराश नहीं होना चाहिए, सरकार किसानों के साथ है, उन्हें ज्यादा से ज्यादा मदद दी जाएगी।
इस बारे में जल्द ही एक अधिसुचना भी जारी की जाएगी। वे मालेगांव में जऊलका के किसान संतोष डंबले के खेत पर गए और सूखे जैसे हालात का मुआयना किया। इस मौके पर किसान संतोष की मां शकुंतला ने भी सूखे के हालात पर अपनी चिंता जताई।
इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में फसल और पानी की स्थिति के बारे में डिटेल में जानकारी लेने के बाद प्रभावित किसानों को तुरंत मुआवजा देने की अपनी घोषणा दोहराई। आने वाले दिनों में पीने के पानी की कमी न हो, इसके लिए जरूरी नियोजन किया जाएगा, इसी तरह, चारे की उपलब्धता पर भी ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान सांसद संजय देशमुख, अनूप धोत्रे, विधायक बाबूसिंह महाराज, सई डहाके, अमित झनक, श्याम खोड़े, रणधीर सावरकर, भावना गवली, जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर, सीईओ अर्पित चव्हाण उपस्थित थे।