आकाश मसने
गांधी जयंती के खास मौके पर मुंबई में धारावी एक्सपीरियंस सेंटर का भव्य उद्घाटन हुआ।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रणव अडानी की मौजूदगी में 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया।
22,500 वर्ग फुट में फैली इस जगह पर लोग सैंपल घर देख सकते हैं, 3D वॉकथ्रू का अनुभव ले सकते हैं और हाउसिंग, रोजगार, आवागमन, सुविधाओं और खुली जगहों के लिए प्रस्तावित विजन के बारे में जान सकते हैं।
मुंबई के धारावी एक्सपीरियंस सेंटर में, असली साइज के मॉडल धारावी के निवासियों के लिए प्लान किए गए 350 स्क्वेयर फीट के घरों की झलक दिखाई गई।
रहने के लिए ज्यादा जगह, बच्चों की पढ़ाई के लिए एक शांत कोना और ज्यादा प्राइवेसी मिलेगी।
धारावी के नए घर हवादार और आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इसमें बेहतर डिनर रूम भी होगा।
धारावी के लोगों को नए घर में शानदार मॉड्यूलर किचन भी दिया गया है। इसमें हवा के लिए सीलिंग फैन भी होगा।