वर्धा में बारिश (फाइल फोटो) 
वर्धा

Wardha Weather: वर्धा में बेमौसम बारिश के आसार, अगले 3 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

Wardha Weather Update: वर्धा में मौसम का रेड अलर्ट! 14 से 16 मार्च तक आंधी-तूफान के साथ बेमौसम बारिश के आसार। गेहूं और चना उत्पादक किसानों को सतर्क रहने की चेतावनी।

प्रिया जैस

Wardha IMD Alert: होली और धुलिवंदन के बाद जिले में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। वर्तमान में जिले का तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। इसी बीच नागपुर स्थित मौसम विभाग के वेधशाला केंद्र ने वर्धा जिले में 14, 15 और 16 मार्च को आंधी-तूफान के साथ बेमौसम बारिश की संभावना जताई है। साथ ही जिला प्रशासन को सतर्क रहने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार इन तीन दिनों के दौरान तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बेमौसम बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाओं की गति लगभग 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। जिले में इस समय किसान गेहूं और चना जैसी रबी फसलों की कटाई और मड़ाई के काम में तेजी से जुटे हुए हैं। वहीं कुछ किसानों ने रबी सीजन में सब्जियों की भी खेती की है।

ऐसे में यदि किसान सावधानी नहीं बरतते हैं तो उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा जारी जानकारी के आधार पर जिला प्रशासन के आपदा प्रबंधन विभाग ने कृषि विभाग को किसानों को समय रहते सूचना देने और आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं, ताकि संभावित प्राकृतिक आपदा से नुकसान को कम किया जा सके।

तापमान में आएगी हल्की गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार 14, 15 और 16 मार्च को आंधी, गरज-चमक और बेमौसम बारिश की संभावना के साथ जिले के तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 14 मार्च को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

15 मार्च को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं 16 मार्च को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना नागपुर स्थित मौसम विभाग के वेधशाला केंद्र ने जताई है।

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?