बस में 9.94 लाख पर हाथ साफ सोर्स:सोशल मीडिया
वर्धा

वर्धा एसटी बस बस में झपकी आते ही 10 लाख पर हाथ साफ; बुजुर्ग दंपत्ति के बैग से 9.94 लाख के जेवर व नकदी चोरी

Wardha Bus Gold Jewellery Theft: नागपुर-आकोट एसटी बस में बुजुर्ग दंपति की नींद का फायदा उठाकर नकद और सोने-चांदी के आभूषण समेत 9.94 लाख का माल चोरी होने का मामला सामने आया।

मनीषा बोंदरे

Wardha Crime News Cash and Jewellery Stolen: नागपुर से आकोट जा रही एसटी बस में सफर कर रहे बुजुर्ग दंपति की नींद का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने उनकी छोटी हैंडबैग कथित तौर पर चुरा ली।

बैग में नकद 40 हजार रुपए और सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब 9 लाख 94 हजार रुपए का सामान था। तलेगांव शापं पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बस में 9.94 लाख पर हाथ साफ

वर्धा, एसटी बस में सफर के दौरान बुजुर्ग दंपति को नींद लगने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों द्वारा बैग से नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 9 लाख 94 हजार रुपए बताई गई है। घटना नागपुर से आकोट जा रही बस में तलेगांव शापं परिसर के दौरान सामने आई।

नागपुर से बस में सवार हुए थे दंपति

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित त्रीमूर्तिनगर निवासी शर्मिला ठाकुर (61) अपने पति अजितसिंग ठाकुर के साथ 16 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे नागपुर पहुंचीं। इसके बाद दोनों नागपुर-आकोट एसटी बस में सवार हुए।

दंपति के पास एक बड़ी बैग थी। इसके अंदर उन्होंने एक छोटी लेदर की हैंडबैग रखी थी। इस हैंडबैग में करीब 30 ग्राम का मंगलसूत्र, 10 ग्राम का एक अन्य मंगलसूत्र, 3 ग्राम की अंगूठी, 24 ग्राम के दो सोने के कंगन, 17 ग्राम का सोने का नेकलेस, 7 ग्राम के कान के झुमके, 3 ग्राम के कान के टॉप, 70 ग्राम की चांदी की पायल, 40 हजार रुपए नकद और एटीएम कार्ड रखा था।

नींद के दौरान हुई चोरी

दंपति बस में वाहक की सीट के पीछे वाली सीट पर बैठे थे। जगह की कमी के कारण उन्होंने अपनी बड़ी बैग पिछली सीट के ऊपर रखी थी। शिकायत के अनुसार, उसी सीट पर दो अज्ञात व्यक्ति भी बैठे थे।

बस कोडाली, फिर कारंजा-घाडगे होते हुए तलेगांव शापं पहुंची। इसी दौरान ठाकुर दंपति को नींद लग गई। आरोप है कि इसी बीच अज्ञात व्यक्ति उनकी छोटी हैंडबैग लेकर फरार हो गए।

बस से उतरने के बाद हुआ चोरी का पता

तलेगांव बसस्थानक पर दंपति की नींद खुली तो पिछली सीट पर बैठे दोनों व्यक्ति बस से उतर चुके थे। इसके बाद बस अमरावती और फिर दर्यापुर पहुंची। दर्यापुर में बस खराब होने के कारण यात्रियों को दूसरी बस में जाने के लिए नीचे उतरना पड़ा।

इसी दौरान शर्मिला ठाकुर को रुपयों की जरूरत पड़ी और उन्होंने अपना बैग देखा, तो छोटी हैंडबैग गायब मिली।उन्होंने फोन कर आकोट से रिश्तेदार को बुलाया और घटना की जानकारी दी।

पुलिस जांच में जुटी

प्रारंभिक तौर पर संदेह जताया जा रहा है कि तलेगांव शापं में बस से उतरने वाले दो अज्ञात व्यक्तियों का चोरी की घटना से संबंध हो सकता है। पहले अमरावती ग्रामीण थाने में शिकायत दी गई थी। घटनास्थल तलेगांव शापं थाना क्षेत्र में आने के कारण मामला वहां वर्ग किया गया।

शर्मिला ठाकुर की शिकायत पर तलेगांव शापं पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जस्टिस विक्रम नाथ होंगे देश के अगले सीजेआई, लाइव-स्ट्रीमिंग शुरू करने वाले पहले जज का दिलचस्प न्यायिक सफर

धामी सरकार के फैसले पर भड़के मुरली मनोहर जोशी! बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर बोले- धाम की पवित्रता पर आघात

अप्रूवर बन जाइए तो बचेंगे...CEC पर बरसे पवन खेड़ा, बोले- न मोदी बचेंगे, न शाह और न ज्ञानेश बाबू

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह