प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
वर्धा

सावंगी अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप; पुलिस की जांच जारी

Wardha Hospital News: वर्धा के सावंगी (मेघे) स्थित आचार्य विनोबा भावे ग्रामीण अस्पताल में इलाज के दौरान दो दिन के नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया, पुलिस जांच शुरू।

अंकिता पटेल

Wardha Newborn Death: वर्धा समीप के सावंगी (मेघे) स्थित आचार्य विनोबा भावे ग्रामीण अस्पताल में एक गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि दो दिन के नवजात शिशु को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

इस प्रकरण में सावंगी (मेघे) पुलिस ने प्राथमिक मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 5 फरवरी की देर शाम सामने आई इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पडेगांव निवासी आकाश प्रभाकर पचारे ने प्रसूति के लिए अपनी पत्नी नीलिमा को 3 फरवरी को सावंगी स्थित आचार्य विनोबा भावे ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया था।

4 फरवरी की मध्यरात्रि 1:45 बजे महिला का सिजेरियन ऑपरेशन किया गया, जिसमें उसने एक बालक को जन्म दिया। उसी समय शिशु को माता-पिता को दिखाया गया। इस दौरान आकाश पचारे के अनुसार, उन्होंने शिशु के बाईं ओर पेट पर कुछ जख्म देखे।

जब उन्होंने इस बारे में पूछताछ की तो वहां मौजूद नर्स ने बताया कि सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर के हाथ से शिशु को जख्म लग गया। यह बात पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में भी उल्लेखित है।

इसके बाद शिशु को उपचार के लिए ले जाया गया, इलाज के लिए बताई गई सभी दवाइयां आकाश ने खरीदकर अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ को सौंपों। 5 फरवरी की शाम करीब 7 बजे अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने आकाश को सूचना दी कि डॉक्टर उन्हें बुला रहे हैं।

इसके बाद आकाश एनआईसीयू वार्ड पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बताया कि शिशु का पूरा इलाज किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए।

शिशु के पेट में लगा चीरा !

सावंगी (मेघे) पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में आकाश पचारे ने आरोप लगाया है कि सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से शिशु के पेट पर ब्लेड का चीरा लग गया, जिसके कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हुई।

उन्होंने संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर न्याय की मांग की है। पुलिस द्वारा दर्ज किए गए जीरो अपराध प्रकरण की रिपोर्ट में भी इस बात का उल्लेख किया गया है।

प्रकरण की जांच जारी

शिशु की मृत्यु के मामले में अपराध दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, अस्पताल के सभी दस्तावेजों एवं अन्य पहलुओं की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी, परिजनों का आरोप है कि सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान ब्लेंड लगने से शिशु को गंभीर जख्म हुआ।

- सावंगी (मेघे) थानेदार, पंकज वाघोडे

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान