समृद्धि महामार्ग (सोर्सः सोशल मीडिया)
वर्धा

समृद्धि महामार्ग पर लूटपाट रोकने के लिए वर्धा पुलिस का विशेष सुरक्षा प्लान, हर बीट में तैनात होगा पुलिसकर्मी

Samruddhi Mahamarg Security: समृद्धि महामार्ग पर लूटपाट, डकैती और वाहन चोरी रोकने के लिए वर्धा पुलिस ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। मार्ग के हर बीट में पुलिसकर्मी तैनात किया गया है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • वर्धा जिले से गुजरने वाले समृद्धि महामार्ग को सुरक्षा की दृष्टि से 11 बीट में विभाजित किया गया है।

  • प्रत्येक बीट में एक पुलिस कर्मचारी और निगरानी के लिए पुलिस उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी की नियुक्ति की गई है।

  • जेल से छूटे आरोपियों, लूटपाट, सशस्त्र डकैती और वाहन चोरी में शामिल रहे अपराधियों की जानकारी जुटाई जाएगी।

Wardha Police Security Plan: समृद्धि महामार्ग पर लूटपाट, डकैती और वाहन चोरी जैसी गंभीर वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए वर्धा पुलिस ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। जिले से गुजरने वाले 61 किलोमीटर लंबे महामार्ग को 11 बीट में विभाजित कर प्रत्येक बीट में एक पुलिस कर्मचारी और निगरानी के लिए पुलिस उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी की नियुक्ति की गई है। पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में 11 नवंबर को संबंधित विभागों की बैठक आयोजित की गई।

इसमें अपर पुलिस अधीक्षक, उपविभागीय पुलिस अधिकारी पुलगांव, सिंदी रेलवे, सेलू, सावंगी और पुलगांव के थानेदारों सहित स्थानीय अपराध शाखा, विशेष शाखा, महामार्ग पुलिस, एमएसआरडीसी और महाराष्ट्र सुरक्षा बल के अधिकारी उपस्थित थे। वर्धा जिले में समृद्धि महामार्ग सिंदी रेलवे, सेलू, सावंगी और पुलगांव पुलिस थाना क्षेत्र से गुजरता है। इसकी सुरक्षा के लिए अपर पुलिस अधीक्षक को नोडल अधिकारी तथा वर्धा और पुलगांव के उपविभागीय पुलिस अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

अपराधियों पर रहेगी विशेष नजर

पुलिस अधीक्षक ने महामार्ग से सटे गांवों का सर्वे कर आपराधिक इतिहास वाले व्यक्ति, जेल से छूटे आरोपी तथा लूटपाट, सशस्त्र डकैती और वाहन चोरी में शामिल रहे लोगों की जानकारी संकलित करने के निर्देश दिए।

लगातार अपराध करने वालों के खिलाफ एमपीडीए के तहत प्रस्ताव भेजने तथा चोरी का माल खरीदने और बेचने वालों पर भी मुख्य आरोपियों के समान प्राथमिकता से कार्रवाई करने को कहा गया।

इसके अलावा कबाड़ विक्रेताओं, पुराने मोबाइल और वाहन के स्पेयर पार्ट्स विक्रेताओं तथा अनधिकृत ढाबों की जानकारी लेकर उनका सत्यापन करने और निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील

वर्धा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि समृद्धि महामार्ग के आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल डायल 112 या नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें।

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण

Chhath Puja 2026: छठ पर घर लौटने की होड़, ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया 44 हजार पार; 77 बसें भी पड़ रही कम

पंजाब में AAP को झटका, सुखदीप सिंह चीना ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

दुनियाभर में Microsoft, Outlook और Teams की सेवाएं फिर से बहाल, करीब 7 घंटे से था सर्वर डाउन