प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
वर्धा

वर्धा स्टेशन पर दिव्यांग युवती से सामूहिक दुष्कर्म, CCTV फुटेज से ऑटो चालक समेत 5 संदिग्ध पुलिस हिरासत में

Wardha Railway Station: वर्धा रेलवे स्टेशन परिसर में 19 वर्षीय दिव्यांग युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जीआरपी ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया।

रूपम सिंह

Wardha Railway Station Woman Harsmant Case: वर्धा रेलवे स्टेशन परिसर में 19 वर्षीय दिव्यांग युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद गुरुवार को शहर में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर ऑटो चालक समेत पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

देर रात स्टेशन पहुंची थी युवती

पुलिस के अनुसार, नागपुर जिले के बेला क्षेत्र की रहने वाली युवती देर रात वर्धा रेलवे स्टेशन पहुंची थी। स्टेशन पर उसकी मुलाकात असम के रहने वाले एक युवक से हुई। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई, जिसके बाद युवती प्लेटफॉर्म परिसर से बाहर चली गई।

बताया जा रहा है कि रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच स्टेशन के बाहर मौजूद एक ऑटो चालक ने युवती से बातचीत की और उसे ऑटो में बैठाकर छत्रपति शिवाजी महाराज चौक क्षेत्र में ले गया।

आरोप है कि वहां उसने अपने कुछ साथियों को बुलाया और युवती के साथ अपराध किया।इसके बाद युवती को रेलवे स्टेशन परिसर में छोड़ दिया गया।

कुछ समय बाद दो अन्य युवकों द्वारा उसे कथित तौर पर बहला-फुसलाकर रेलवे ब्रिज परिसर की ओर ले जाने और वहां अपराध करने का आरोप है।

असम निवासी युवक ने पुलिस को दी जानकारी

सुबह युवती के स्टेशन परिसर में लौटने के बाद असम निवासी युवक को घटना की जानकारी हुई। उसने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवती को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।

जीआरपी के पुलिस अधीक्षक मंगेश शिंदे के अनुसार, पीड़िता की उम्र 19 वर्ष है। मेडिकल जांच कराई गई है और मामले में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

CCTV फुटेज से ऑटो चालक समेत 5 संदिग्ध पकड़े गए

पुलिस ने वर्धा स्टेशन परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में युवती को ऑटो में बैठकर जाते हुए देखा गया। CCTV फुटेज और जांच से मिली अन्य जानकारियों के आधार पर पुलिस ने ऑटो चालक समेत पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी वर्धा पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही थी।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!