प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
वर्धा

वर्धा में रेत तस्करी पर पुलगांव–वडनेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 49.75 लाख का माल जब्त

Wardha Sand Smuggling: वर्धा में पुलगांव व वडनेर पुलिस ने अवैध रेत तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए टिप्पर, ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार समेत 49.75 लाख रुपये का माल जब्त किया, आठ पर केस दर्ज।

अंकिता पटेल

Illegal Sand Transportation: वर्धा पुलगांव व वडनेर पुलिस ने रेत की तस्करी करने वाले दो टिप्पर, दो ट्रैक्टर ट्राली समेत कार को पकड़ा। इस कार्रवाई में पुलिस ने आठ व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके पास से 49 लाख 75 हजार का माल जब्त किया। पुलगांव की उपविभागीय अधिकारी वंदना कारखिले को जानकारी मिली की, एक टिप्पर पुलगांव की और रेत लेकर आ रहा है।

जिसके आधार पर पेट्रोलिंग दस्ते ने पुलगांव आर्वी मार्ग पर स्थित समृद्धि महामार्ग के पुलिया के पास टिप्पर क्र। एमएच 27 बीएक्स 0746 को रोककर जांच करने पर उसमें रेत पायी गई।

टिप्पर की देखरेख के लिए कार क्र। एमएच 32 एएस 0611 साथ में पायी गई। पुलिस ने टिप्पर चालक प्रकाश विनायक काले (40) निवासी विरूल से पूछताछ करने पर उसने उक्त टिप्पर नितिन रत्नाकर सहारे (39) का होने की जानकारी दी। उनके साथ की कार में अक्षय अजाब खडसे निवासी सालफल, अजय भाऊराव चुटे निवासी पुलगांव, विक्को किसन भिवनारे निवासी मार्डा बैठे थे।

पुलिस ने उनके पास से टिप्पर, कार, मोबाइल समेत कुल 20 लाख 41 हजार का माल जब्त किया। वडनेर पुलिस थाने के अंतर्गत तीन कार्रवाई में टिप्पर व दो ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा गया। वडनेर पुलिस ने येरलागांव के पास नाकाबंदी कर टिप्पर क्र. एमएच 31 सी क्यू 0669 को रोका।

जांच के दौरान अवैध रूप से रेत की ढुलाई होने की बात पता चली। पुलिस ने रालेगांव तहसील के संतोष प्रल्हाद येटे (37) व वडकी निवासी इम्रान खान नवाब खान पठान के खिलाफ मामला दर्ज कर टिप्पर जब्त किया। टिप्पर का मूल्य 15 लाख 18 हजार रुपये है।

राष्ट्रीय महामार्ग 44 पर की गई कार्रवाई

दूसरी कार्रवाई राष्ट्रीय महामार्ग 44 पर की गई। कुरण घाट से रेत लेकर आ रहे ट्रैक्टर ट्राली को पकडा। पुलिस ने पोहणा निवासी राहुल बिंबिसार बेंदले (45) के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया, जिसका मूल्य 7 लाख 8 हजार रुपये बताया गया अन्य एक कार्रवाई में वडनेर पुलिस ने येरणगांव के पास ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी, येरणगांव निवासी हनुमान हिवराज सुपारे के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया, ट्रैक्टर ट्राली का मूल्य 7 लाख 8 हजार रुपये है।

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला

2014 से पहले सिर्फ 5 शहरों में थी मेट्रो, पुणे पिंक लाइन के उद्घाटन समारोह से PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला