Prostitution racket (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
वर्धा

वर्धा में देह व्यापार का भंडाफोड़, पति-पत्नी गिरफ्तार, पीड़िता को कराया गया मुक्त

Wardha Police Raid: वर्धा के कारला रोड स्थित वैष्णवी कॉम्प्लेक्स में पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारकर पति-पत्नी को गिरफ्तार किया। एक पीड़िता को मुक्त कर ₹34,500 का माल जब्त किया गया।

आंचल लोखंडे

Prostitution Racket Wardha: आर्थिक लाभ के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे देह व्यवसाय के अड्डे पर स्थानीय अपराध शाखा पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर पति-पत्नी को गिरफ्तार किया। शहर के कारला रोड स्थित वैष्णवी कॉम्प्लेक्स परिसर में हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से एक पीड़िता को मुक्त कराया तथा नकदी, मोबाइल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री सहित कुल 34 हजार 500 रुपये का माल जब्त किया।

गिरफ्तार आरोपियों में 33 वर्षीय महिला तथा उसका पति गणेश गोविंद महाले (43) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, महिला आर्थिक लाभके लिए युवतियों को पैसों का लालच देकर देह व्यापार में धकेलती थी। यह अवैध गतिविधि वैष्णवी कॉम्प्लेक्स स्थित एक मकान से संचालित की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने एक डिकॉय ग्राहक के माध्यम से आरोपी से संपर्क किया। 1,500 रुपये में सौदा तय होने के बाद ग्राहक तय पते पर पहुंचा।

आर्थिक लाभ के लिए चला रहे थे देह व्यापार

जैसे ही वह मकान के अंदर गया, एलसीबी एवं अनैतिक मानव व्यापार प्रतिबंधक टीम ने छापा मार दिया। मौके पर आरोपी महिला मौजूद मिली, जबकि एक कमरे से नागपुर निवासी 36 वर्षीय पीड़िता को मुक्त कराया गया। पूछताछ में पता चला कि पीड़िता को प्रति ग्राहक 500 रुपये देने का लालच देकर बुलाया गया था, जबकि आरोपी महिला ग्राहक से 1,500 रुपये वसूलती थी, पीड़िता को 500 रुपये देने के बाद शेष 1,000 रुपये अपने पति गणेश महाले को देती थी।

LCB की कार्रवाई में पति-पत्नी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, यह अवैध कारोबार पिछले कई महीनों से संचालित किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने देह व्यवसाय से प्राप्त 3,000 रुपये नकद, मोबाइल फोन तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री सहित कुल 34,500 रुपये का माल जब्त किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध रामनगर पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पीड़िता को भेजा गया सखी वन स्टॉप सेंटर

मुक्त कराई गई पीड़िता को आवश्यक सहायता एवं संरक्षण के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर भेजा गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी, पुलिस उपनिरीक्षक सिनुकुमार बानोत, पीएसआई विजयसिंग गोमलाडू तथा पुलिसकर्मी अमर लाखे, संजय सिंह सूर्यवंशी, चंद्रकांत बुरंगे, नितेश मेश्राम्, नवनाथ मुंडे, अल्का कुंभलवार एवं अन्य कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से की।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला