वर्धा प्रकल्पग्रस्त आंदोलन (सोर्सः सोशल मीडिया)
वर्धा

वर्धा में प्रकल्पग्रस्तों का मुआवजे के लिए अनोखा प्रदर्शन, उठक-बैठक लगाकर सरकार के खिलाफ जताया विरोध

Educated Unemployed Project Affected: वर्धा में शिक्षित बेरोजगार प्रकल्पग्रस्तों ने आरक्षण और रोजगार की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में अनोखा प्रदर्शन किया।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • वर्धा में शिक्षित बेरोजगार प्रकल्पग्रस्तों ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में उठक-बैठक लगाकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया।

  • दोलन का नेतृत्व संगठन के संस्थापक अध्यक्ष संजय धनाडे ने किया।

  • सरकारी भर्ती परीक्षाओं में स्नातक अंशकालीन संवर्ग की समांतर आरक्षण सीटें उपलब्ध नहीं होने पर उन पदों पर प्रकल्पग्रस्तों को नियुक्ति देने की मांग की गई।

Wardha Project Affected Protest: अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर शिक्षित बेरोजगार प्रकल्पग्रस्तों ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में अनूठा प्रदर्शन किया। इस दौरान आंदोलन मंडप में उठक-बैठक लगाकर सरकार और प्रशासन के प्रति तीव्र निषेध व्यक्त किया गया। आंदोलन का नेतृत्व संगठन के संस्थापक अध्यक्ष संजय धनाडे ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया कि अमरावती में आयोजित प्रकल्पग्रस्तों के सम्मेलन में दिए गए आश्वासन के बावजूद उनके आरक्षण में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई। इससे प्रकल्पग्रस्तों में भारी नाराजगी है। मांग की गई कि राज्य की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में स्नातक अंशकालीन संवर्ग के समांतर आरक्षण की सीटें उपलब्ध नहीं होने पर उन पदों पर प्रकल्पग्रस्तों को नियुक्ति दी जाए।

एकमुश्त 50 लाख रुपए देने की मांग

महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग के माध्यम से वर्ग अ, ब और क के पदों पर भी उन्हें अवसर दिया जाए, जबकि वर्ग ड के पद जिलाधिकारी कार्यालय की वरिष्ठता सूची से भरे जाएं। इसके अलावा नौकरी की आयु सीमा समाप्त हो चुके अथवा नौकरी करने के इच्छुक नहीं रहने वाले प्रकल्पग्रस्तों को प्रमाणपत्र जमा करने के बदले आजीविका के लिए एकमुश्त 50 लाख रुपए देने की मांग की गई।

नहीं मिला अपेक्षित लाभ और रोजगार

आंदोलनकारियों ने कहा कि विकास परियोजनाओं के लिए प्रकल्पग्रस्तों ने अपनी जमीन और घर-बार तक छोड़ दिए उनकी जमीन पर विकास कार्य हुए, लेकिन बदले में उन्हें अपेक्षित लाभ और रोजगार नहीं मिला। इसी पीड़ा को व्यक्त करते हुए आंदोलनकारियों ने सवाल उठाया कि आखिर जमीन देकर उन्होंने क्या गलती की? इस आंदोलन में बड़ी संख्या में शिक्षित बेरोजगार प्रकल्पग्रस्त शामिल हुए।

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध