वर्धा न्यूज 
वर्धा

वर्धा के किसानों पर प्रकृति की मार, अंतिम पैसेवारी महज 47 पैसे, जिले के 1339 गांवों में 'फसल संकट

Wardha Paisewari 2026: वर्धा जिले की अंतिम पैसेवारी 47 पैसे घोषित। एक भी गांव 50 पैसे के पार नहीं। अतिवृष्टि और बीमारियों ने बर्बाद की फसल। जानें तहसीलवार आंकड़े।

प्रिया जैस

Wardha Agri News: वर्धा जिले के खरीफ मौसम की अंतिम पैसेवारी घोषित की गई है। इस संदर्भ में जिलाधिकारी  वान्मथी सी। ने अंतिम मुहर लगाई है। रिपोर्ट के अनुसार चालू वर्ष में खरीफ फसलों की औसत पैसेवारी 47 पैसे दर्ज की गई है। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग खेती तथा खेती से जुड़े व्यवसायों पर निर्भर हैं। ऐसे में पैसेवारी का यह आंकड़ा किसानों की आर्थिक स्थिति पर प्रत्यक्ष प्रभाव डालने वाला साबित होगा।

जानकारी के मुताबिक जिले में कुल 4 लाख 34 हजार 442 हेक्टेयर  कृषि योग्य भूमि है। इसमें से  3 लाख 93 हजार 958 हेक्टेयर  में इस वर्ष खरीफ की बुआई की गई, जबकि 40 हजार 484 हेक्टेयर  भूमि खाली पड़ी रही। मौसम की अनिश्चितता ने किसानों को शुरू से ही परेशानी में रखा। शुरूआती दिनों में बरसात ने मुंह फेरा।

खरीफ फसलों की बुआई

बाद में बुआई के अनुकूल वर्षा हुई तो किसानों ने बड़े पैमाने पर कपास, सोयाबीन, तूअर सहित अन्य खरीफ फसलों की बुआई की। लेकिन फसल के दौरान कई स्थानों पर अतिवृष्टि और बाढ़ जैसी स्थिति  बनी। इससे खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। वहीं फलधारण के समय सोयाबीन पर  यलो मोज़ेक और चारकोल रॉट बीमारी का प्रकोप बढ़ा, जिससे उत्पादक किसानों को बड़ा आर्थिक झटका लगा। इन सभी कारणों को परखने के बाद जिला प्रशासन ने अंतिम पैसेवारी तय करते हुए इसे 47 पैसे घोषित की।

कारंजा तहसील में सबसे खाली रही जमीन

इस वर्ष वर्धा जिले में कुल 40 हजार 484 हेक्टेयर भूमि बिना उपज की रही। जिसमें वर्धा तहसील 741 हेक्टेयर, सेलू 5 हजार 474 हेक्टेयर, देवली 3 हजार 375 हेक्टेयर, आर्वी 6 हजार 631 हेक्टेयर, आष्टी 1 हजार 591 हेक्टेयर, हिंगनघाट  4 हजार 434 हेक्टेयर, समुद्रपुर 5 हजार 155 हेक्टेयर व  कारंजा 13 हजार 83 हेक्टेयर है।

किसी गांव ने पार नहीं किया 50 पैसे का आंकड़ा

जिले के 1 हजार 387 गांवों में से 48 गांवों की पैसेवारी विभिन्न कारणों के चलते घोषित नहीं की गई है। शेष 1 हजार 339 गांवों  में जहां पैसेवारी तय की गई। जिसमें एक भी गांव की पैसेवारी 50 पैसे से अधिक नहीं है। पैसेवारी घोषित नहीं हुई वह गांव तहसील निहाय निम्न है। वर्धा – 1, सेलू – 9, देवली – 2, आर्वी – 14, आष्टी – 18, कारंजा – 1 और समुद्रपुर - 3 का समावेश है।

तहसील पैसेवारी
वर्धा 45 पैसे
सेलू 47 पैसे
देवली 46 पैसे
आर्वी 47 पैसे
आष्टी 48 पैसे
कारंजा 48 पैसे
हिंगनघाट 46 पैसे
समुद्रपुर 47 पैसे

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Captain Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र