Wardha Sarpanch Reservation Post Reservation 2026: वर्धा जिले की 519 ग्राम पंचायतों में से 372 ग्राम पंचायतों के लिए ओबीसी और सामान्य वर्ग के सरपंच पदों का आरक्षण तय किया गया।
ओबीसी वर्ग के लिए 113 सरपंच पद, जबकि सामान्य वर्ग के लिए 261 पद आरक्षित हुए हैं। इनमें महिलाओं के लिए भी पद निर्धारित किए गए हैं।
वर्धा जिले की 519 ग्राम पंचायतों के लिए पिछले वर्ष आरक्षण प्रक्रिया की गई थी। अब पंचायत समिति स्तर पर नागरिकों के पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और खुले यानी सामान्य प्रवर्ग के सरपंच पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। इसके साथ ही जिले की कई ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं।
आरक्षण प्रक्रिया में ओबीसी वर्ग के लिए 113 सरपंच पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें 58 पद महिलाओं के लिए हैं। वहीं सामान्य वर्ग के लिए 261 सरपंच पद आरक्षित किए गए हैं, जिनमें 132 पद महिलाओं के लिए रखे गए हैं।
हिंगणघाट तहसील में ओबीसी के 19 सरपंच पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें 10 पद महिलाओं के लिए हैं। खुले वर्ग में 38 सरपंच पद आरक्षित किए गए हैं, जिनमें 19 महिला पद शामिल हैं।
ओबीसी वर्ग में टेंभा, काजलसरा, इंझाला, पिपरी, चानकी, आवली छोटी, नांदगांव (क.), आजनगांव और वरुड ग्राम पंचायतें शामिल हैं। ओबीसी महिला वर्ग में सातेफल, मुरपाड, शेकापूर बाई, कात्री, येनोरा, वाघोली, धामणगांव, दाभा, वणी और धोत्री ग्राम पंचायतों का समावेश है।
वर्धा तहसील में ओबीसी के 9 और ओबीसी महिला वर्ग के 9 सरपंच पद आरक्षित किए गए हैं। ओबीसी वर्ग में नागापुर, सावली वाघ, घोडा रेलवे, आमजी मजरा, एकुली, करजी भोगे, नटाला पुनर्वसन, गणेशगीर और चिकणी ग्राम पंचायतों का समावेश है।
ओबीसी महिला वर्ग में तिगांव, भिवापुर, बोरगांव मेधे, लोनसावली, मदनी, सिदी मेथे, सालीड, हिरापुर, आष्टा और पालीटी ग्राम पंचायतों का आरक्षण हुआ है।
समुद्रपुर तहसील में ओबीसी के 14 सरपंच पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें 7 पद महिलाओं के लिए हैं। खुले वर्ग में 36 पद हैं, जिनमें 18 महिला सरपंच पद हैं।
आरंभा, कारडा, उमरी और गोविंदपुर में ओबीसी महिला आरक्षण सीधे लॉटरी से निकाला गया। वाघेडा, साखरा और दहेगांव में ओबीसी महिला आरक्षण ईश्वर चिट्ठी से निकाला गया।
सेलू तहसील की 62 ग्राम पंचायतों में ओबीसी के 14 सरपंच पद आरक्षित हुए हैं। इनमें 7 पद महिलाओं के लिए हैं। खुले वर्ग के 31 पदों में 16 महिला पद हैं।
आर्वी तहसील में ओबीसी के 11 पदों में से 6 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। खुले वर्ग में 35 सरपंच पद हैं, जिनमें 18 महिला पद हैं। आष्टी तहसील में ओबीसी के 10 पदों में 5 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। खुले वर्ग के 21 पदों में 11 महिला पद हैं।
कारंजा तहसील की 60 ग्राम पंचायतों में ओबीसी के 16 सरपंच पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें 8 महिला पद हैं। खुले वर्ग में 30 पद आरक्षित किए गए हैं, जिनमें 15 पद महिलाओं के लिए हैं।
सरपंच पदों का आरक्षण तय होने के बाद विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्थानीय राजनीतिक समीकरणों पर इसका असर पड़ने की संभावना है। अब संबंधित ग्राम पंचायतों में संभावित उम्मीदवार और स्थानीय राजनीतिक समूह आरक्षण के अनुसार अपनी रणनीति तय करेंगे।