वर्धा में ईडबल्यू रिपोर्ट (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
वर्धा

वर्धा में 44 करोड़ का 'महाघोटाला', EOW की रडार पर बड़े रसूखदार, सूर्यवंशी से लेकर Axis Bank फ्रॉड तक खुली पोल

Wardha EOW News: वर्धा में 44.61 करोड़ के घोटालों का पर्दाफाश। EOW की जांच में स्वाति सूर्यवंशी और एक्सिस बैंक लोन फ्रॉड मामले प्रमुख। 4 मामले अभी भी लंबित। यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

प्रिया जैस

Financial Fraud Wardha: वर्धा जिले में उजागर कई बड़े आर्थिक घोटालों ने वर्धा सहित पूरे महाराष्ट्र में खलबली मचा दी है। वर्ष 2024 और 2025 के दौरान जिले में अनेक गंभीर आर्थिक अपराध उजागर हुए हैं, जिनकी जांच आर्थिक अपराध शाखा द्वारा की जा रही है। बीते दो वर्षों में इस शाखा ने 4 प्रकरणों का निपटारा किया है, जबकि 4 प्रकरणों की अब भी जांचा शुरू हैं।

इन दो वर्षों में विभिन्न मामलों में कुल 44 करोड़ 61 लाख 82 हजार 804 रुपये का चूना लगाए जाने की जानकारी सामने आई है। जिले में उजागर हुए घोटालों में वर्ष 2024 का किसान महिला नागरी सहकारी पतसंस्था, वर्धा का मामला विशेष रूप से चर्चा में रहा। इस प्रकरण में महिला भूसंपादन अधिकारी स्वाति सूर्यवंशी द्वारा 2.64 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई थी।

क्राइम ब्रांच ने की जांच

आर्थिक अपराध शाखा की जांच में स्वाति सूर्यवंशी सहित पतसंस्था के संचालकों और अन्य कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच में खुलासा हुआ कि फर्जी खाते खोलकर सरकारी अनुदान की राशि 16 बैंक खातों में जमा की गई थी। इसके अलावा आर्वी स्थित एक पतसंस्था में भी बड़ा घोटाला उजागर हुआ था, जिसके खाताधारक अमरावती, यवतमाल, नागपुर सहित अन्य तहसीलों में फैले हुए थे। पिछले कुछ वर्षों में जिले में पतसंस्थाएं और फाइनेंस कंपनियां स्थापित कर लोगों को विभिन्न प्रलोभन देकर ठगी करने के कई मामले सामने आए हैं। ऐसे कई प्रकरणों में संबंधित विभाग की आज भी जांच-पड़ताल जारी है।

27.17 करोड़ रुपये किए गए चिन्हित

विविध आर्थिक घोटालों के मामलों में आर्थिक अपराध शाखा ने वर्ष 2024 में 3 प्रकरणों में लगभग 27 करोड़ 17 लाख 6 हजार 254 रुपये की राशि चिन्हित (रोक) की है, जबकि 9 लाख 52 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है। वहीं वर्ष 2025 में 1 प्रकरण में 59 लाख 24 हजार रुपये का माल जब्त किया गया। नवंबर 2025 के अंत तक ईओडब्ल्यू के पास कुल 4 प्रकरण लंबित बताए गए हैं।

एक्सिस बैंक लोन फ्रॉड रहा चर्चा में

वर्ष 2025 में सामने आया एक्सिस बैंक लोन फ्रॉड का मामला भी जिले में काफी चर्चा में रहा। जांच में इस घोटाले की कड़ी जीएस फाइनेंस फ्रॉड से जुड़ी पाई गई। विभिन्न ग्राहकों के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए करोड़ों रुपये के लोन उठाए गए थे। इस प्रकरण में कई प्रतिष्ठित लोगों की संलिप्तता सामने आई है।

ईओडब्ल्यू की जांच में जीएस फाइनेंस से जुड़े बंटी और बबली की भूमिका अहम बताई गई है। अमरावती निवासी अनंता इंगले को इस प्रकरण का मुख्य सूत्रधार माना जा रहा है। उसके कुछ साथियों को हिरासत में लेकर कार, फर्जी स्टांप, पत्र, स्टेटमेंट, आधार कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं। फिलहाल प्रकरण की गहन जांच जारी है।

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्यिकान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता