कपास बिक्री (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
वर्धा

बड़ी खबर: वर्धा में 15 मार्च तक होगी कपास की खरीदी, क्या आखिरी दिनों में बढ़ेंगे दाम?

Wardha Cotton Price 2026: 1.22 लाख किसानों ने बेचा 18.63 लाख क्विंटल कपास, पर भाव 8000 के पार नहीं। CCI ने 15 मार्च तक बढ़ाई खरीदी। पूरी रिपोर्ट।

प्रिया जैस

CCI Cotton Procurement Wardha: वर्धा जिले में सीसीआई केंद्र व निजी तौर पर व्यापारियों द्वारा कपास (सफेद सोने) की खरीदी शुरू हैं। अब तक 8 बाजार समिती अंतर्गत सीसीआई के 13 खरीदी केंद्र व निजी तौर पर करीब 1 लाख 22 हजार 342 किसानों ने 18 लाख 62 हजार 315.79 क्विंटल कपास बेचा है। जिले में कपास का मूल्य 8 हजार रुपये प्रति क्विंटल के आगे नहीं बढता दिखाई दे रहा है।

इस बार गत वर्ष की तुलना में कपास का उत्पादन कम बताया गया। अच्छा मूल्य मिलेगा इस उम्मीद से किसानों ने घर में ही कपास रखा था। बोंड इल्ली व मौसम की मार के कारण कपास के उत्पादन में कमी आयी है। कुछ ठिकानों पर स्थिति यह हैं कि लागत खर्च निकलना भी मुश्किल हो गया है। परिणामवश जिले के किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे है।

जिले में 27 फरवरी को सीसीआई ने खरीदी बंद कर दी थी। परंतु किसानों की बढती मांग को ध्यान में रखते हुए पुन: खरीदी की अवधि 15 मार्च तक बढ़ा दी गई है। जिन किसानों ने अपना पंजीयन कर रखा था, उनके कपास की खरीदी प्रक्रिया फिर एक बार 4 मार्च से से शुरु कर दी है। कुछ दिनों से खरीदी केंद्र पर किसान कपास बेचने ला रहे है।

परंतु उन्हें उम्मीद के अनुसार मूल्य नहीं मिल रहा है। वर्तमान में 7 हजार 500 से 8 हजार 200 रुपये क्विंटल के भाव से कपास की बिक्री हो रही है। सीसीआई ने पहले किसानों का पंजीयन किया। परंतु तकनीकि समस्या के कारण खरीदी प्रक्रिया कछुआ गति से चल रही है। परिणामवश मजबूरन किसान व्यापारियों को भी कपास बेच रहे हैं।

28172 किसानों ने CCI को बेचा कपास

जिले में सीसीआई के 13 खरीदी केंद्र बताये गए हैं। जहां अब तक 28 हजार 172 किसानों ने 5 लाख 28 हजार 918.56 क्विंटल कपास बेचा है। जबकि इसकी तुलना में कृषि उत्पन्न बाजार समिती अंतर्गत पंजीकृत व्यापारियों के पास 94 हजार 170 किसानों ने 13 लाख 34 हजार 597.56 क्विंटल कपास बेचा है। सीसीआई ने कपास खरीदी की प्रक्रिया को गति देने की मांग किसान कर रहे हैं।

केंद्र निहाय कपास खरीदी

खरीदी केंद्र किसान कपास (क्विं.)
हिंगनघाट 34,521 647,373.00
वर्धा 16,893 222,171.55
आर्वी 10,131 240,468.32
पुलगांव 26,317 310,757.85
समुद्रपुर 15,998 219,362.93
सिंदी-रेलवे 13,436 175,955.00
आष्टी-शहीद 5,046 47,427.14
कारंजा-घाटंजी — 47,427.14
कुल 1,22,342 1,863,515.79

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम

Weather Update: दिल्ली-UP से बिहार तक आज फिर होगी बारिश! मौसम विभाग ने 15 राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

‘वॉयस ऑफ हिंद’ आतंकी साजिश केस में NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, चार ISIS आतंकियों को सजा

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?