प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स : सोशल मीडिया ) 
वर्धा

मेंदुला पाटी के पास भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Road Accident: चंद्रपुर-जाम मार्ग पर मेंदुला पाटी के पास पीछे से आए ट्रक ने आयुष धांदे को टक्कर मार दी। रस्सी जांचते समय हुआ हादसा, एक की मौत, एक गंभीर घायल।

अंकिता पटेल

Wardha Chandrapur Road Accident: वर्धा-चंद्रपुर से जाम मार्ग पर मेंदुला पाटी परिसर में शुक्रवार 23 जनवरी की शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक का नाम आयुष प्रमोद धांदे (21), निवासी पुसद, जिला यवतमाल बताया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक का नाम साहील अरुण नागपुरे (26), निवासी दिग्रस है।

कोयला लेकर जा रहे थे देवली की ओर

प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुष और साहील दोनों एक ट्रक क्रमांक MH 27 BE 8281 में कोयला भरकर चंद्रपुर से देवली की दिशा में जा रहे थे। जब उनका ट्रक वर्धा–चंद्रपुर मार्ग पर मेंदुला पाटी के पास पहुंचा, तब उन्होंने ट्रक रोक दिया।

बताया गया कि ट्रक के पीछे बंधी रस्सी ढीली हो गई है या नहीं, यह देखने के लिए दोनों युवक ट्रक से नीचे उतरे। उस समय आयुष टॉर्च से रोशनी दिखा रहा था।

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आयुष को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आयुष की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। उसी वाहन की चपेट में आकर साहील नागपुरे भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उनके साथ मौजूद एक अन्य युवक को मामूली चोटें आईं।

टक्कर मारकर चालक फरार

हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही समुद्रपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तत्काल ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

इस प्रकरण में समुद्रपुर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच कर रही है।

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी