आर्वी बस स्टैण्ड (फोटो नवभारत) 
वर्धा

वर्धा में बस स्थानकों का कायाकल्प, यात्रियों को नई सुविधाएं, देवली-सेलू में आधुनिक बस स्टैंड तैयार

Wardha News: वर्धा जिले में बस स्थानकों का कायाकल्प किया जा रहा है। वर्धा, देवली और सेलू बस स्थानकों का नवीनीकरण पूरा हो गया है। वहीं हिंगनघाट व पुलगांव में काम जारी है।

आकाश मसने

Wardha Bus Station Renovation: वर्धा जिले में राज्य परिवहन निगम (ST) की बसों का जाल शहरों से लेकर गांवों तक फैला हुआ है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री एसटी बसों से यात्रा करते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए पिछले कुछ वर्षों से प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी के तहत वर्धा, देवली और सेलू बस स्थानकों का नवीनीकरण पूर्ण हो चुका है, जिससे यात्रियों को बैठने, पीने के पानी और प्रसाधन गृह जैसी आवश्यक सुविधाएं मिल रही हैं।

जिले में वर्तमान में वर्धा, हिंगनघाट, पुलगांव, आर्वी और तलेगांव में राज्य परिवहन निगम के पांच बस डिपो कार्यरत हैं। कुल 1,387 छोटे-बड़े गांवों से प्रतिदिन हजारों यात्री बसों से सफर करते हैं। अधिकांश शहरों में बस स्थानक हैं, लेकिन कई जगह अभी भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।

आर्वी, तलेगांव, आष्टी का काम लंबित

वर्तमान में हिंगनघाट और पुलगांव बस स्थानक का कार्य प्रगतिपथ पर है, जबकि आर्वी, तलेगांव, आष्टी और कारंजा बस स्थानकों का नवीनीकरण कार्य लंबित है। रापनि (राज्य परिवहन निगम) ने बताया कि इन स्थानकों पर शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

गांवों में नहीं बस स्थानक

जिले के 1,387 गांवों में अधिकांश स्थानों पर यात्रियों के बैठने के लिए बस शेड नहीं हैं। ग्राम पंचायत को इन स्थानकों के निर्माण का अधिकार होता है और इन्हें प्रायः विधायक या सांसद निधि से बनाया जाता है। लेकिन अब भी कई गांवों में यात्री पेड़ों या दुकानों के शेड के नीचे बस का इंतजार करते हैं। बारिश और गर्मी के मौसम में उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें