वर्धा बस स्थानक पर अवैध पार्किंग का बोलबाला, (सौजन्य-नवभारत) 
वर्धा

वर्धा बस स्थानक पर अवैध पार्किंग का बोलबाला, कर्मचारियों और पार्सल सेवाओं हो रही भारी परेशानी

Wardha News: वर्धा बस स्थानक पर अवैध पार्किंग से पार्सल सेवा और कर्मचारियों को दिक्कतें हो रही हैं। अधिकृत स्टैंड होने के बाद भी वाहनों का अतिक्रमण बढ़ने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

रूपम सिंह

Wardha Illegal Vehicle Parking News: स्थानीय बस स्थानक में अधिकृत पार्किंग स्टैंड तैयार किया गया है। किंतु, कुछ यात्री पार्किंग स्टैंड की बजाए विविध जगहों पर अपने वाहन अवैध रूप से रख रहे है। कर्मचारियों के पार्किंग में भी यात्रियों के वाहनों का अतिक्रमण है। कर्मचारियों को वाहन रखने में दिक्कते आ रही है। अवैध पार्किंग का बोलबाला रहने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं होने से आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है।

प्रतिदिन स्थानीय बस स्थानक से नागरिक यात्रा करते है। ऐसे में बस स्थानक पर आनेवाले यात्रियों को वाहन रखने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए तथा वह सुरक्षित रूप से अपने वाहन रख सके, इस दृष्टिकोण से सुविधा उपलब्ध की गई है। अधिकृत पार्किंग स्टैंड पर नाममात्र शुल्क में वाहन रख सकते है। दौरान प्रतिदिन बस स्थानक पर आनेवाले कर्मचारियों के लिए अलग से पार्किंग स्टैंड बनाया है।

कर्मचारियों की वर्धा पार्किंग स्टैंड में अन्य यात्रियों द्वारा अपने वाहन रखकर अतिक्रमण किया जा रहा है। इतना ही नहीं तो बस स्थानक परिसर में जहां खाली जगह दिखे वहां इन दिनों अवैध रूप से दुपहिया व चौपहिया वाहन रखे जा रहे हैं। कुल मिलाकर बस कर्मचारियों के साथ ही आम नागरिक इन दिनों परेशानी का सामना कर रहे है। अवैध पार्किंग का प्रमाण बढ़ने के बावजूद भी प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने से आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है।

बीच सड़क पर रखने पड़ रहे पार्सल

बस स्थानक की इमारत में एसटी कर्मचारियों की बैंक तथा एसटी का पार्सल ऑफीस कार्यरत है। एसटी कर्मचारियों की बैंक में प्रतिदिन बडी संख्या में लोग आते हैं। इतना ही नहीं तो पार्सल ऑफीस होने से बड़े पैमाने पर पार्सल उतारने के बाद वह ग्राहकों तक पहुंचाने का कार्य होता है। लेकिन पार्सल कार्यालय के पास अवैध रूप से वाहन खड़े रखे जा रहे हैं। जिस वजह से पार्सल रखने को जगह ही नहीं है। बीच सड़क पर पार्सल रखने की नौबत आयी है। कई बार पार्सल क्षतिग्रस्त होने का भी आरोप हो रहा है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी