प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स : सोशल मीडिया ) 
वर्धा

10 साल बाद लौटी सुविधा: बेला को मिली बड़ी राहत: वर्धा–बरबड़ी बस का रात्रि ठहराव शुरू

Wardha Bus Service: वर्धा-बरबड़ी बस सेवा में बेला में रात्रि ठहराव शुरू किया गया है। बस शाम 6:30 वर्धा से चलकर सुबह 6 बजे बेला से रवाना होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

अंकिता पटेल

Maharashtra Transport: वर्धा से बरबड़ी तक चलने वाली बस सेवा को अब बेला में रात्रि ठहराव कर दिया गया है। वर्धा बस स्टैंड से शाम 6:30 बजे रवाना होने वाली यह बस अगले दिन सुबह 6 बजे बेला बस स्टैंड से प्रस्थान करती है। परिवहन महामंडल ने क्षेत्र के सभी यात्रियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

अब तक बेला से। वर्धा के लिए सुबह सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं थी। मजबूरी में यात्रियों को बूटी बोरी मार्ग से लंबा चक्कर लगाकर यात्रा करनी पड़ती थी, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। उल्लेखनीय है कि यह ठहराव बस सेवा - करीब 10 वर्ष पहले बेला से संचालित थी, जिसे बाद में बंद कर 'वर्धा-बरबडी' मार्ग पर कर दिया गया था।

इस समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता उत्तम पराते ने बेला क्षेत्र के यात्रियों की असुविधा से प्रादेशिक व्यवस्थापक श्रीकांत गभणे और विभाग नियंत्रक तांबे को अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद चर्धा के सहायक विभाग नियंत्रक बोडखे को बस सेवा पुनः शुरू करने के निर्देश दिए गए, जांच व निरीक्षण के पश्चात 21 जनवरी से वर्धा डिपो द्वारा यह ठहराव बस सेवा शुरू की गई, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली।

ग्रापं ने की चालक-परिचालकों की निवास व्यवस्था

नई शुरू हुई बस के चालक और परिचालक के लिए बेला ग्रापं की ओर से ग्राम सचिवालय में रात्रि निवास की व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान सरपंच अरुण बालपांडे, उपसरपंच प्रशांत लांबट और ग्राम विकास अधिकारी साहबराव शंभरकर की सहमति से यह व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे निवास की समस्या का समाधान हो गया। पहल के लिए यात्रियों और परिवहन महामंडल के वर्धा डिपो ने ग्रापं का आभार व्यक्त किया है।

लोगों ने की सुबह 9 बजे बसफेरी की मांग

वर्तमान में बेला से सुबह 10:30 बजे चलने वाली बस दोपहर 12:30 बजे वर्धा पहुंचती है। इससे कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों का करीब डेढ़ घंटे का शैक्षणिक नुकसान हो रहा है। इसी कारण बेला से सुबह 9 बजे हमदापुर मार्ग से वर्धा के लिए बसफेरी तत्काल शुरू करने की विद्यार्थियों और यात्रियों ने मांग की है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

BIG BREAKING: अग्निवीरों को सेना का दीपावली गिफ्ट, बोनस में मिला दो साल का एक्सटेंशन

मोदी के दोस्त को अमेरिका में मिली शिकस्त, रोहित पवार का तीखा हमला, बोले- 2029 में भारत में भी बदलेगी सरकार

Solar: देश के 65% सोलर कृषि पंप अकेले महाराष्ट्र में, मार्च 2027 तक 100% पंपों को दिन में मिलेगी बिजली

Bihar: निर्दलीय जीते, BJP में गए और अब संकट में कुर्सी! बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज पर क्यों मंडराया खतरा?