वर्धा न्यूज  
वर्धा

वन्यजीवों का सड़कों पर भी दबदबा: जब थानेदार के सामने आ गई बाघिन, आधे घंटे तक थमा रहा पुलिस का पहरा

Wardha News: कारंजा-घाड़गे में पेट्रोलिंग के दौरान आष्टी थानेदार का रास्ता बाघिन और उसके 3 शावकों ने आधे घंटे तक रोके रखा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में दहशत। पूरी खबर पढ़ें।

प्रतीक पाण्डेय

Tiger Sighting on Thaar Road: वर्धा जिले के कारंजा-घाड़गे और आष्टी क्षेत्र में इन दिनों वन्यजीवों की सक्रियता ने आम नागरिकों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन को भी हैरत में डाल दिया है। ताजा मामला आष्टी से थार मार्ग का है, जहां गश्त (पेट्रोलिंग) पर निकले आष्टी पुलिस स्टेशन के थानेदार राजेश जोशी का रास्ता एक बाघिन ने अपने तीन शावकों के साथ करीब आधे घंटे तक रोक लिया।

घटना रात के समय की है जब थानेदार राजेश जोशी अपनी टीम के साथ क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पेट्रोलिंग पर निकले थे। तभी अचानक आष्टी-थार मार्ग के बीचों-बीच एक विशालकाय बाघिन अपने तीन शावकों के साथ सड़क पर आ गई। बाघिन सड़क पर इस तरह जम गई कि पुलिस का वाहन आगे नहीं बढ़ पाया। सुरक्षा और वन्यजीवों की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने वाहन को वहीं रोक दिया।

वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

प्रत्यक्षदर्शियों और वाहन में सवार पुलिसकर्मियों के अनुसार, बाघिन काफी देर तक बेखौफ होकर सड़क पर चहलकदमी करती रही। लगभग 30 मिनट तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही। इसके बाद बाघिन अपने शावकों को लेकर सुरक्षित जंगल की ओर रवाना हुई, तब जाकर मार्ग बहाल हो सका। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसे लोग कौतूहल और डर के साथ देख रहे हैं।

ग्रामीणों में दहशत और सुरक्षा की मांग

इस घटना के बाद आसपास के गांवों में डर का माहौल बना हुआ है। थानेदार राजेश जोशी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वन्यजीवों की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने रास्ता साफ होने का इंतजार किया। स्थानीय नागरिकों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में बाघिन और उसके शावकों की मौजूदगी को देखते हुए तत्काल सुरक्षा उपाय किए जाएं और पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना या मानव-वन्यजीव संघर्ष को टाला जा सके।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज