शिमला मनाली टूर के नाम पर 1.89 लाख की ठगी (सोर्स: AI)
वर्धा

पहले भारत पाक तनाव, फिर बारिश का बहाना; टूर कंपनी ने वर्धा के तीन परिवारों को लगाया चूना

Shimla Manali Tour Package Scam: वर्धा में शिमला मनाली टूर पैकेज और नागपुर दिल्ली हवाई टिकट के नाम पर तीन परिवारों से 1.89 लाख की ठगी का मामला सामने आया। पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज किया।

आलोक उमाकृष्ण

Tour Package Scam In Wardha: नागपुर से दिल्ली तक हवाई सफर के साथ ही शिमला-मनाली टूर पैकेज के नाम पर तीन परिवारों से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 1 लाख 89 हजार रुपए का चूना लगाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आष्टी शहीद निवासी मनीष रामेश्वर ठोंबरे (40) सहित उनके मित्र राजेश ठाकरे व अजय काले ने परिवार के साथ मई माह में शिमला-मनाली जाने का प्लान बनाया था। इसके लिए उन्होंने सवारी प्रा. लि. कंपनी की ओर से ऑनलाइन बुकिंग की।

तारीख पे तारीख का खेल

कंपनी की कर्मचारी निशा भारतकर के माध्यम से टूर पैकेज लिया गया था। इसमें नागपुर से दिल्ली तक हवाई सफर की छह टिकट, शिमला व मनाली में होटल, भोजन तथा घूमने की व्यवस्था शामिल थी।

हालांकि, कंपनी ने उस समय भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का कारण बताते हुए हवाई सफर की तारीख में बदलाव करने की जानकारी दी। इसके बाद बारिश के कारण चट्टान खिसकने से दिल्ली-शिमला मार्ग पर यातायात बंद होने की बात कहकर टूर को फिर आगे बढ़ाने के लिए कहा गया।

टूर पैकेज के नाम पर धोखाधड़ी

कंपनी का टालमटोल वाला रवैया देखकर मनीष ठोंबरे ने अन्य माध्यमों से जानकारी ली। उन्हें पता चला कि दिल्ली से शिमला मार्ग पर यातायात शुरू है। संदेह होने पर उन्होंने संबंधित कंपनी के कर्मचारी से फोन पर पूछताछ की, लेकिन वह टालमटोल करने लगा।

पैकेज की डिटेल्स भेजने को कहने पर भी कोई जानकारी नहीं भेजी गई। धोखाधड़ी का पता चलने के बाद मनीष ठोंबरे ने आष्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

संचालक समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज

शिमला-मनाली टूर पैकेज के नाम पर तीन परिवारों से 1 लाख 89 हजार रुपए की कथित धोखाधड़ी के मामले में आष्टी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ऑनलाइन सवारी प्रा. लि., रेंज हाइट, न्यू लिंक रोड, मुंबई के संचालक कुशल चक्रवर्ती के साथ विशाल नोकेश भारतकर और निशा विशाल भारतकर, निवासी तिरोड़ा (मध्यप्रदेश) को आरोपी बनाया है।

शिकायतकर्ता मनीष ठोंबरे ने आरोप लगाया कि टूर पैकेज में हवाई टिकट, होटल, भोजन और घूमने की व्यवस्था का भरोसा दिया गया था, लेकिन बाद में कंपनी ने अलग-अलग कारण बताकर टूर टाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें