शरद पवार डेंटल कॉलेज ने जीते ‘बेस्ट डेंटल कॉलेज’ के दो पुरस्कार (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
वर्धा

Wardha News: शरद पवार डेंटल कॉलेज ने जीते ‘बेस्ट डेंटल कॉलेज’ के दो पुरस्कार

Sharad Pawar Dental College: शरद पवार डेंटल कॉलेज (SPDC) को पीएफए एशिया रिजन-9 परिषद में उत्कृष्टता पुरस्कार मिला। वैज्ञानिक शोध, अकादमिक उत्कृष्टता और दंत चिकित्सा सेवाओं में उल्लेखनीय उपलब्धि।

आंचल लोखंडे

SPDC Wardha: शरद पवार डेंटल कॉलेज (एसपीडीसी) ने 15 से 17 नवंबर तक मुंबई के नायर हॉस्पिटल डेंटल कॉलेज में आयोजित PFA एशिया रीजन–9 परिषद में अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक और सामाजिक कार्यशैली के दम पर कई प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किए। इस अवसर पर संस्थान ने डेंटल क्षेत्र में उत्कृष्टता और नेतृत्व का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए अनेक सम्मान अपने नाम किए।

PFA (Pierre Fauchard Academy) द्वारा दिए जाने वाले ये पुरस्कार दंत चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, नेतृत्व, सामाजिक सेवाभाव और नैतिकता को मान्यता प्रदान करते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर PFA के पुरस्कार अत्यंत प्रतिष्ठित माने जाते हैं। 15 नवंबर एसपीडीसी के लिए विशेष दिन रहा, जब बालदंत चिकित्सा (पेडोडॉन्टिक्स) के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए डॉ. राशी दुबे को “फेलोशिप अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता को और सुदृढ़ करती है। छात्रों ने भी परिषद में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार जीते।

खुशी रांदक और श्रुति को स्टूडेंट ऑफ द ईयर

रेबेका संजु, श्रेया देसराज, श्रावणी देशमुख और रोशनी आशन पमीशंकी को बेस्ट स्लोगन अवॉर्ड,साक्षी बावनकर, शकुंतला (शकमया), श्रावणी आशन और रेबेका को बेस्ट डेंटल आर्ट अवॉर्ड इन उपलब्धियों से छात्रों की मेहनत, प्रतिभा और दंत चिकित्सा क्षेत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है।

सफलता की सराहना

कार्यक्रम में मुख्य सलाहकार डॉ. वेदप्रकाश शमश्रा, उपकुलगुरु डॉ. ललितभूषण वाघमारे, प्राध्यापक डॉ. गौरव शमश्रा, रजिस्ट्रार डॉ. श्वेता कालेशपसुलकर, डीएमआईएचईआर के निदेशक डॉ. राजीव बोरले तथा आयक्यूएसी की निदेशक डॉ. तृप्ति वाघमारे सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। सभी ने एसपीडीसी की इस सफलता की सराहना की और इसे शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में संस्थान की निरंतर प्रगति का प्रतीक बताया।

संस्थान को मिले दो प्रमुख सम्मान

16-17 नवंबर को डॉ. घाभी की अध्यक्षता में हुए पुरस्कार वितरण समारोह में शरद पवार डेंटल कॉलेज को दो महत्वपूर्ण पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। बेस्ट डेंटल कॉलेज-साइंटिफिक रिसर्च, बेस्ट डेंटल कॉलेज-एकेडमिक एक्सलेंस इन पुरस्कारों ने दंत चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान संस्कृति और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एसपीडीसी की अग्रणी भूमिका को और अधिक मजबूत किया है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट