बोर व्याघ्र वन्यजीव (सोर्सः सोशल मीडिया) 
वर्धा

वर्धा: बोर व्याघ्र परियोजना में भीषण जल संकट; बाघिन 'कैटरीना' ने शावकों के साथ बोरी गांव के पास डाला डेरा

Wardha Water Crisis News: सेलू के बोर व्याघ्र परियोजना में जलस्रोत सूखने से वन्यजीव बस्तियों की ओर रुख कर रहे हैं। बाघिन कैटरीना शावकों के साथ गांव के पास देखी गई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है।

रूपम सिंह

Wardha Bor Tiger Reserve News: सेलू क्षेत्र के बोर व्याघ्र परियोजना में भीषण जल संकट के कारण वन्यजीवों का जीवन खतरे में पड़ गया है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि प्रसिद्ध कैटरीना बाघिन अपने शावकों के साथ बोरी गांव के पास डेरा डाले हुए है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, परियोजना क्षेत्र के लगभग 75 से 80 जलस्रोतों में से अधिकांश सूख चुके हैं।

वन विभाग के पास केवल दो टैंकर उपलब्ध होने के कारण पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। भीषण गर्मी के बावजूद जलस्रोतों की मरम्मत और प्रबंधन कार्य अधूरा पड़ा है। पानी की कमी से व्याकुल वन्यजीव अब जंगल छोड़कर सीधे मानव बस्तियों की ओर रुख कर रहे हैं।

बाघ समेत अन्य जंगली जानवर खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। डर के कारण मजदूरों ने खेतों में काम करना बंद कर दिया है।

बाघिन का बंदोस्त करने की मांग

ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि समय रहते उचित कदम उठाए गए होते तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। उन्होंने वर्धा प्रशासन से तत्काल पानी की व्यवस्था करने और बाघिन की सुरक्षा के साथ उचित नियंत्रण के उपाय करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द ही प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो ग्रामीणों द्वारा तीव्र आंदोलन किया जाएगा।

15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश का पर्दाफाश; ISI का आतंकी प्लान फेल, 86-P हैंड ग्रेनेड के साथ आरोपी गिरफ्तार

PM मोदी से मिले शरद पवार गुट के सांसद, क्या परिसीमन बिल पर मिलेगा साथ? NCP SP के नेता ने बताया क्या हुई चर्चा

रांची में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से भड़के राहुल गांधी, बोले- बातचीत से सुलझाएं JPSC-JSSC विवाद

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: विधानसभा से भगाए गए प्रदर्शनकारी, देवेंद्र नाथ महतो को एंबुलेंस से ले गई पुलिस

रांची में बवाल! विधानसभा से भगाए गए प्रदर्शनकारी, देवेंद्र नाथ महतो को एंबुलेंस से ले गई पुलिस-VIDEO