वर्धा

वैलेंटाइन वीक में गुलाब हुआ महंगा, सात दिनों तक गिफ्ट देने की प्रथा

नवभारत डेस्क

वर्धा. बसंत ऋतु के आगमन के साथ प्रेमी युगल लिए वेलेंटाइन वीक का आगाज हो रहा है. इन सात दिनों तक अलग अलग गिफ्ट देने की प्रथा मनाई जाती है. यह सिलसिला 14 फरवरी तक चलेगा. वेलेंटाइन वीक में प्रेमी एक-दूसरे को गुलाब के अलावा टेडी, चॉकलेट सहित अन्य उपहार देते हैं, जिसके चलते अब गुलाब के भाव में भी बढ गए है.

वैलेटाइन वीक का आगाज सोमवार को रोज डे से हुआ. मार्केट में लाल, पीले, सफेद और गुलाबी रंग के गुलाब दिखे. सोशल मीडिया का सहारा लेकर रोज डे टॉप ट्रेंड हुआ. रोज डे पर गुलाब के फूलों के दाम दोगुने हुए आमतौर पर 15 रु. प्रति नग बिकने वाला गुलाब का फुल 25 से 40 रुपए बिका. हालांकि रोज डे पर गुलाब बिक्री को मिला जुला रिस्पांस रहा. कुछ दूकानों पर खूब गुलाब बिके, जबकि कुछ दूकानों को ना के बराबर प्रतिसाद मिला.

14 तक चलेगा सप्ताह के तहत आयोजन

वैलेंटाइन्स वीक 14 फरवरी तक चलता है. इस वीक को रोमांस का वीक भी कहा जाता है. इस वीक का तीसरा दिन 9 फरवरी को चॉकलेट डे के तौर पर मनाया गया. 10 फरवरी को टेडी दिवस के रुप में मनाया जाता है. पांचवां दिन 11 फरवरी को प्रॉमिस डे के रूप में मनाया जाता है. इस दिन प्रेमी एक-दूसरे से वादा करते हैं कि वो जिंदगी के हर मोड़ पर एक-दूसरे का साथ निभाएंगे. 12 फरवरी को हग डे, 13 फरवरी को किस डे होता है. 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है.

Unique Diwali Ritual: नेपाल के कुकुर तिहार से थाईलैंड के तैरते दीयों तक, 7 देशों में दिवाली के अनोखे अंदाज

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल