पुलगांव का सरकारी अनाज गोडाऊन सिल (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
वर्धा

Wardha News: पुलगांव का सरकारी अनाज गोडाऊन सिल, विधायक बकाने ने किया भ्रष्ट मामला उजागर

MLA Rajesh Bakane: देवली तहसील में अनाज वितरण करने के लिए आठ हजार पाच सौं क्विंटल अनाज वितरण किया जाता है़। उसमें प्रति क्विंटल में एक किलो अनाज कम देने पर अनाज की अफरातफरी का मामला उजागर हुआ है़।

आंचल लोखंडे

Pulgaon Government Grain Godown: सरकार की वितरण प्रणाली में सरकारी अनाज गोडाऊन से राशन दुकान में जाता है़। यह अनाज जाने के पूर्व सरकारी गोडाऊन पचास किलो अनाज को काटा करते समय गोदाम व्यवस्थापक सरकारी काटे में 500 ग्राम का वजन पासंग के नाम पर बांधकर राशन दुकानदारों को सौं किलो में एक किलो अनाज कम देने का मामला विधायक राजेश बकाने ने राशन दुकानदारों की शिकायत पर अचानक गोडाउन में भेंट दी़। दौरान खुलेआम पचास किलो पर आधा किलो अनाज कम देने का भ्रष्टाचार मामला उजागर किया़।

गोदाम व्यवस्थापक प्रतिक भगत को रंगेहाथ पकडा़। जहां पर सरकार के विभाग के सभी अधिकारी व नागरिकों का जमावा हो गया था़। बकाने के अनुसार गोडाऊन की जानकारी प्राप्त की़। जिसमें यह जानकारी मिली की प्रति माह देवली तहसील में अनाज वितरण करने के लिए आठ हजार पाच सौं क्विंटल अनाज वितरण किया जाता है़। उसमें प्रति क्विंटल में एक किलो अनाज कम देने पर महिने में 85 क्विंटल अनाज की अफरातफरी का मामला उजागर हुआ है़।

दस्तावेज जब्त कर आगे की कार्यवाही

गोडाऊन में काम करनेवाले हमालों के अनुसार वजन काटे में आधा किलो अनाज कम देने का आदेश गोडाऊन व्यवस्थापक प्रतिक भगत ही देते थे़। जिला आपूर्ति अधिकारी बबीता आलंदे, अप्पर तहसीलदार स्नेहा क्षिरसागर, निरिक्षण अधिकारी चांदनी शिवरकर, नायब तहसीलदार एस़ एम़ कावटी ने गोडाऊन का पंचनामा कर सभी के बयान दर्ज कर देर रात्री तक चली कार्यवाही में पुलगांव सरकारी गोडाऊन को सिल कर दिया गया़। सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर आगे की कारवाई के लिए सरकारी स्तर पर भेज दिया, ऐसी जानकारी दी गई है़।

शीघ्र ही कार्रवाई होगी

वर्धा प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी बबीता आडंदे ने कहा कि सरकार के नियमां का उल्लंघन कर राशन दुकानदारों को सरकारी अनाज देने में जो हर बोरी में 500 ग्राम प्रति बोरे में 1 किलो कम देने का कार्य गोडाऊन से किया गया है़ जिसपर दोषी पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी़। तब तक गोडाऊन सरकारी कागज जब्त कर सील किया जाएगा़।

बढ़ते कचरे से प्रतापनगरवासी परेशान

वहीं दुसरी तरफ नगर परिषद प्रशासन की निरंतर हो रही अनदेखी के कारण प्रतापनगर में निर्माण हो रहा अनधिकृत डंपिंग यार्ड इन दिनों नागरिकों के लिए परेशानी साबित हो रहा है़। नप प्रशासन की अनदेखी के कारण अनधिकृत डंपिंग यार्ड विस्तारित हो रहा है़। मार्ग के दोनों छोर बड़े पैमाने पर कचरा व मरे हुए जानवर लाकर डाल दिए जा रहे हैं। गंदगी इतनी बढ़ गई है कि मार्ग से गुजरना मुश्किल हो गया है़। समस्या की ओर ध्यान देने की मांग जोर पकड़ रही है़।

अतिक्रमण ने छीना सड़क का फुटपाथ

जुनापानी चौक आर्वी मार्ग पर सड़क के दोनों छोर बढ़ता अतिक्रमण दिन ब दिन विक्राल स्वरूप ले रहा है़। इस पक्के अतिक्रमण की वजह से मार्ग सिकुड़ने के साथ ही सड़क का फुटपाथ छीन लिया है़। जिससे यातायात संबंधित समस्या निर्माण होकर दुर्घटनाओं का प्रमाण बढ़ गया है़। संबंधित प्रशासन ने समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए, ऐसी मांग जोर पकड रही है़।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

BIG BREAKING: अग्निवीरों को सेना का दीपावली गिफ्ट, बोनस में मिला दो साल का एक्सटेंशन

मोदी के दोस्त को अमेरिका में मिली शिकस्त, रोहित पवार का तीखा हमला, बोले- 2029 में भारत में भी बदलेगी सरकार

Solar: देश के 65% सोलर कृषि पंप अकेले महाराष्ट्र में, मार्च 2027 तक 100% पंपों को दिन में मिलेगी बिजली

Bihar: निर्दलीय जीते, BJP में गए और अब संकट में कुर्सी! बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज पर क्यों मंडराया खतरा?