अवैध शराब (सोर्स: सोशल मीडिया) 
वर्धा

वर्धा में 'ऑपरेशन ऑल आउट' से हड़कंप; पुलिस ने 6 घंटे में 64 केस दर्ज कर 17.30 लाख का माल किया जब्त

Wardha Illegal Liquor Seized: वर्धा जिले के 19 थानों में 'ऑपरेशन ऑल आउट' के तहत पुलिस ने 64 मामले दर्ज कर ₹17.30 लाख की अवैध शराब जब्त की। मुहिम में 56 अधिकारी और 379 पुलिसकर्मी शामिल रहे।

रूपम सिंह

Wardha Local Crime Branch: वर्धा जिले में कानून व्यवस्था बनी रहे, अवैध व्यवसाय पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सभी 19 पुलिस थाना क्षेत्र में 'ऑपरेशन ऑल आऊट' चलाया गया। देर रात तक चली इस सर्च मुहिम में पुलिस ने लगभग 64 मामले दर्ज किये। यही नहीं तो 17 लाख 30 हजार रुपयों का माल जब्त किया गया। पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल के निर्देश पर 16 मई की शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक सख्ती से इस मुहिम को अंजाम दिया गया।

इस मुहिम में सभी 19 थाना प्रमुख, डीबी दल, स्थानीय अपराध शाखा, मुख्यालय पुलिस की टीम ने हिस्सा लिया था। पुलिस ने अवैध शराब बिक्री, नशेली पदार्थों की बिक्री व तस्करी, विविध अपराधो में लिफ्त आरोपी की खोज, आर्म एक्ट्स अंतर्गत भी कार्रवाई की गई। अनेक आरोपियों को पुलिस ने कब्जे में लिया।जुआ एक्ट के तहत 38 आरोपियों को चेक किया गया, इनमें 26 आरोपी मौजूद पाये गए, 2 के खिलाफ मामला दर्ज  किया गया है।

आर्म एक्ट के तहत 18 आरोपियों को चेक किया गया। इसमें 10 अपराधी पाये गए एक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अन्य कार्रवाई में 44 तड़ीपार आरोपियों को चेक किया गया। साथ ही एमपीडीए से छुटे 17 आरोपी चेक किये गए, इनमें से दस आरोपी मौजूद मिले। साथ ही जिला यातायात विभाग ने फिक्स पाइंट पर नाकाबंदी करते हुए ड्रंक एंड ड्राइव के 11 व अन्य कार्रवाई की गई।

56 अधिकारी, 379 कर्मी शामिल

शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक 6 घंटे तक चली इस मुहिम में पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, एएसपी सदाशिव वाघमारे के निर्देश पर 56 पुलिस अधिकारी व 379 कर्मचारी शामिल हुए थे। वर्धा जिले में अवैध व्यवसाय पर नियंत्रण रखने व कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से इस प्रकार की मुहिम भविष्य में भी चलायी जाएंगी, ऐसी जानकारी पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल ने दी

66 आरोपियों से शराब की जब्त

अवैध शराब बिक्री करने वाले 240 आरोपियों को पुलिस ने चेक किया। इनमें से 66 आरोपियों से विविध प्रकार की देशी-विदेशी शराब व गांवठी महुआ शराब का 17 लाख 30 हजार का माल जब्त किया गया। इसके अलावा एनडीपीएस अंतर्गत 45 आरोपियों को चेक किया गया, इनमें से 35 अपने घर में पाये गए, एक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। मुहिम के दौरान 7 फरार आरोपियों की खोज की गई।

राजस्थान की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस का दबदबा, परिषद से लेकर पंचायत समिति तक बीजेपी हारी; जानें 3 वजहें

राहुल गांधी के नोटबंदी-GST वाले बयान पर CAIT का पलटवार, सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लिखी चिट्ठी

भारत-जर्मनी के 75 साल के रिश्तों का जश्न, जैज और कर्नाटक संगीत से सजेगी महफिल

Aaj Ka Mausam: चक्रवात Akvan कमजोर पड़ा, फिर भी 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट; ओडिशा-बंगाल में बाढ़ का खतरा

नितिन नबीन ने किया पीएम मोदी पर आधारित पुस्तक का विमोचन, मोदी के विजन, मिशन और एक्शन की कहानियां