वर्धा

आंगनवाडियों को हक ईमारत उपलब्ध करें, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाधिकारी से मांग

नवभारत डेस्क

वर्धा. शहर में सभी आंगनवाडी यह किराएं की जगह पर शुरू है़ जहां किसी भी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण परेशानियों से गुजरना पड रहा है़ जिससे आंगनवाडियों के लिए सुविधाओं से युक्त ईमारत उपलब्ध करें, ऐसी मांग भाजपा महिला मोर्चा की ओर से जिलाधिकारी को निवेदन सौंपकर की गई.

अधिकांश आंगनवाडी यह मंदिरों में तथा किराएं के कमरों में चलाई जा रही है़  बाल्यावस्था में संस्कारों का पाठ बच्चों पर आंगनवाडी से ही मिलता है़ वहीं से बच्चों व माताओं के स्वास्थ्य संबंधित विभिन्न योजनाओं पर अंमल किया जाता है.

आज शहर के आंगनवाडियां दुर्लक्षित है़ इसके विपरीत जिला परिषद द्वारा संचालित ग्रामीण विभाग की आंगनवाडियों में जादा सुविधाएं उपलब्ध है़ जिससे शहर के आंगनवाडियों को हक की ईमारते प्रदान करें, ऐसी मांग जिलाधिकारी, नगर परिषद मुख्याधिकारी को निवेदन सौंपकर की गई.

निवेदन देते समय महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वैशाली येरावार, शहर अध्यक्ष शीतल डोंगरे, उपाध्यक्ष सविता शर्मा, नगरसेविका राखी पांडे, नगरसेविका प्रतिभा बुरले, नगरसेविका सुमित्रा कोपरे उपस्थित थे.

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z