महाराष्ट्र में गर्मियों की छुट्टी (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
वर्धा

गर्मियों की छुट्टियों पर सरकार का आदेश जारी, 2 मई से 'वेकेशन', पर विदर्भ में 1 जुलाई की मांग क्यों?

Maharashtra School Summer Vacation 2026: महाराष्ट्र में 2 मई से स्कूलों की छुट्टियां शुरू! 15 जून से नया सत्र, लेकिन विदर्भ में भीषण गर्मी के चलते 1 जुलाई से स्कूल खोलने की मांग। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

प्रिया जैस

Vidarbha School Opening Date: इस बार स्कूलों में गर्मियों की छूट्टीयों को लेकर सरकार ने आदेश जारी किया है। इसमें प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों को 2 मई से गर्मियों की छूट्टी शुरु की जाएंगी, ऐसा कहा गया। जबकि 15 जून से नए शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने वाला है।

आदेश में कहा गया है कि राज्य की राज्य मंडल की सभी स्कूलों में शनिवार, 2 मई से गर्मी की छुट्टीयां शुरु होगी। जबकि अन्य मंडल की स्कूलें समय सारणी के अनुसार शुरू हैं। ऐसी स्कूलों में महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपक्रम चलाये जा रहे है, तो विद्यार्थियों को छुट्टी घोषित करने संदर्भ में स्कूल प्रशासन उनके स्तर पर उचित निर्णय लेना होगा।

आगामी शैक्षणिक सत्र सन 2026-27 मध्य विदर्भ एवं अन्य सभी विभाग की राज्य मंडल की स्कूलें सोमवार, 15 जून से शुरू की जाएगी। जून माह में विदर्भ का तापमान ध्यान में रखते हुए गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूलें 15 जून से 29 जून तक सुबह 7 से 11.45 बजे तक शुरू रखी जाये। जबकि 30 जून से नियमित समय पर स्कूलें शुरू रहेंगी, ऐसा आदेश में कहा गया। परंतु, विदर्भ में अभी से तपन काफी बढ़ रही है। लगभग सभी स्कूलों की परीक्षा भी जल्द ही खत्म होने वाली है।

ऐसे में अप्रैल माह में तपन और बढ़ने की आशंका है। परिणामवश 2 मई से गर्मियों की छुट्टियों शुरू करने तथा स्कूलें शुरू होने के तारीख को लेकर संभ्रम बना हुआ है। भीषण गर्मी को देखते हुए छुट्टियां 15 अप्रैल से तथा स्कूलें 1 जुलाई से प्रारंभ की जाए, ऐसी मांग सामाजिक संगठनों द्वारा की जा रही है।

शिक्षक संगठन ने पुनर्विचार की मांग की

विदर्भ क्षेत्र में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के नए सत्र की शुरुआत को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक समिति ने शिक्षा संचालनालय के हालिया आदेश पर आपत्ति जताते हुए पुनर्विचार की मांग की है। दरअसल, वर्ष 2007 से पहले विदर्भ में स्कूलों का नया सत्र 1 जुलाई से शुरू होता था। लेकिन 2007 में राज्य सरकार ने 12 जून से दोपहर सत्र में स्कूल शुरू करने का निर्णय लिया था।

इसके खिलाफ मामला नागपुर खंडपीठ, बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचा, जहां 8 जून 2007 को दिए गए आदेश के बाद हर साल 26 जून से स्कूल शुरू करने का निर्णय लागू किया गया। इसके बावजूद 28 मार्च को शिक्षा संचालनालय द्वारा जारी आदेश में विदर्भ के स्कूलों को भी 15 जून से शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो