हादसे में घायल मवेशी (फोटो नवभारत) 
वर्धा

हिंगनघाट में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आए 13 मवेशी, 7 की मौत, जीवरक्षक संस्था ने दिखाई मानवता

Wardha News: हिंगनघाट में ट्रेन की चपेट में आए 13 मवेशियों में 7 की मौत हो गई, वहीं 6 घायल है। जीवरक्षक संस्था ने जोखिम उठाकर रेस्क्यू किया। रेलवे प्रशासन पर मदद न करने का आरोप है।

आकाश मसने

Hinganghat Train Accident: हिंगनघाट में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। नागपुर-काजीपेठ रेल मार्ग पर चर रहे मवेशियों को काजीपेठ एक्सप्रेस ट्रेन ने कुचल दिया। इस दुर्घटना में 7 गोमाताओं की मौत हो गई, जबकि 6 गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही जीवरक्षक संस्था के प्रमुख राकेश झाडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को बचाने का कार्य शुरू किया। संस्था ने बताया कि सूचना देने के बावजूद रेलवे प्रशासन ने कोई सहायता नहीं की और रेल सेवा जारी रखी, जिससे राहत कार्य में बाधा आई।

रात के अंधेरे और जोखिम भरे माहौल में भी संस्था के सदस्यों ने सभी जख्मी मवेशियों को रेलवे ट्रैक से बाहर निकाला। दो गंभीर रूप से घायल गायों को अमरावती स्थित गोकुलम गौरक्षण गौशाला में उपचार के लिए भेजा गया, जबकि शेष पर मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया।

जीवरक्षक संस्था ने किया बचाव कार्य

मानवता का परिचय देते हुए जीवरक्षक संस्था के सदस्यों ने मृत मवेशियों को भी बाहर निकालकर अंतिम प्रक्रिया पूरी की। इस बचाव कार्य में राकेश झाडे, दिनेश वर्मा, गोलू मडावी, भाविक कोपरकर, ओम कापसे, साहिल माहुरे, ओम मेसरे, सौरभ राऊत, प्रतीक हुलके सहित स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहयोग किया।

रेलवे प्रशासन पर सहयोग न करने का आरोप

जीवरक्षक संस्था ने आरोप लगाया कि हादसे की बार-बार सूचना देने के बावजूद रेलवे प्रशासन की ओर से कोई सहायता नहीं दी गई। संस्था के सदस्यों ने अपनी जान जोखिम में डालकर यह रेस्क्यू अभियान पूरा किया। दो गंभीर मवेशियों को हाइड्रा की मदद से वाहन में रखकर अमरावती भेजा गया, जबकि मामूली रूप से घायल मवेशियों का उपचार मौके पर ही किया गया।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप