- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Two Road Accidents In Bhandara 2 Kill Car Machine Collision In Kisanpur Bike Tipper In Pawani
भंडारा में दो सड़क हादसों में 2 की मौत: किसानपुर में कार-मशीन टक्कर, पवनी में बाइक-टिप्पर की भिड़ंत
Bhandara जिले में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की माैत हो गई। किसानपुर गांव में कार ने धान कटाई मशीन को टक्कर मारी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा हादसा पवनी तहसील के भुयार में हुआ।
- Written By: आकाश मसने

दुर्घटनाग्रस्त कार और धान कटाई मशीन (फोटो नवभारत)
Bhandara Road Accident: भंडारा जिले में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की जान चली गई। एक हादसा किसानपुर गांव में हुआ तो दूसरा हादसा पवनी तहसील के भुयार गांव में हुआ।
किसानपुर गांव में कार ने धान कटाई मशीन को टक्कर मारी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा हादसा पवनी तहसील के भुयार में हुआ।
भंडारा जिले के वडेगांव–साकोली मार्ग पर किसानपुर (लहान) गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा रविवार, 19 अक्टूबर की शाम को हुआ। धान कटाई मशीन को पीछे से झायलो कार ने जोरदार टक्कर मारी। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गोंदिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा पवार का राज्यसभा से इस्तीफा; बारामती की जीत के बाद दिल्ली में उपराष्ट्रपति को सौंपा पत्र
अहिल्यानगर: प्रेम संबंध के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई, डिप्रेशन में आकर युवक ने की आत्महत्या
‘मेरे बाप को फांसी दो’, पुणे पार्वती कांड में मां का कलेजा फटा; 9 साल की मासूम की आपबीती सुनकर दहल जाएगा दिल
Gondia POCSO Court Verdict: 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, गोंदिया कोर्ट का सख्त फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास
कार ने धान कटाई मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, किसानपुर (लहान) निवासी सूरचंद बिसेन अपने खेत की धान काटने वाली मशीन लेकर वडेगांव की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे वडेगांव नाले के समीप मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण ट्रैक्टर और मशीन सड़क किनारे खड़ी की गई थी।
इस बीच शाम करीब 5 बजे साकोली दिशा से तेज रफ्तार में आ रही झायलो कार (क्रमांक एमएच 33 ए 3713) ने खड़ी मशीन को जबरदस्त टक्कर मारी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर का इंजन पलट गया और उसके नीचे दबने से किसानपुर निवासी सागर दिनेश मुरबले (18) का मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मशीन चालक और अभिषेक सूरचंद बिसेन (17) घायल हो गए। दोनों को पहले वडेगांव और बाद में गोंदिया जिला अस्पताल रेफर किया गया।
खड़े टिपर से जा भिड़ा बाइक सवार
दूसरा हादसा भंडारा के पवनी तहसील के भुयार गांव के पास हुआ। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार युवक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़े एक टिपर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि गड़चिरोली जिले के बालाजी उमाटे चौक, महिला कॉलेज के पास, मुल रोड निवासी रोहित महेंद्र भलगट (35) अपने स्वामित्व वाले टिपर (क्र. एमएच-33 एबी-5505) में उमरेड से गड़चिरोली की ओर जा रहे थे।
टिपर के पीछे हिस्सा में मारी टक्कर
यात्रा के दौरान उन्होंने भिवापुर से नागभीड़ मार्ग पर भुयार में सड़क के बाईं ओर वाहन पार्क कर पार्किंग लाइट चालू की और पास की पानटपरी पर चाय पीने के लिए रुके। इसी दौरान नवेगांव पांडव निवासी महेश नारायण पांडव(25) अपनी होंडा शाइन मोटरसाइकिल (क्र. एमएच-35 सीए-9782) पर तेज रफ्तार से आते हुए नियंत्रण खो बैठा और सीधे खड़े टिपर के पिछले हिस्से से जा टकराया।
यह भी पढ़ें:- NIT से धोखाधड़ी! फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन हड़पने की कोशिश, कबाड़ व्यापारी बंटी शाहू अरेस्ट
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और चालक के सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल की गति बहुत अधिक थी और चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
हादसे के तुरंत बाद नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पवनी पुलिस स्टेशन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल भेजा। फिर्यादी रोहित महेंद्र गलगट (रा। बालाजी उमाटे चौक, गडचिरोली) के मौखिक बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक कुमरे कर रहे हैं।
युवक की अचानक हुई मृत्यु से भुयार और आसपास के क्षेत्र में शोक पसर गया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और हेलमेट का अनिवार्य उपयोग करें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
Two road accidents in bhandara 2 kill car machine collision in kisanpur bike tipper in pawani
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Apple पर बड़ा झटका, iPhone खरीदा फीचर्स नहीं मिले, अब यूजर्स को मिलेगा हर्जाना, जानिए कितना पैसा लौटाएगी कंपनी
May 07, 2026 | 03:39 AMAaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














