नातिन ने घर में लगाई सेंध (सौजन्य-नवभारत) 
वर्धा

दोस्त के साथ मिलकर नातिन ने घर में लगाई सेंध, गहनों पर किया हाथ साफ, खरीदा कार और iPhone

Wardha Crime News: वर्धा जिले के हिंगनघाट में घर की नातिन द्वारा चोरी करने की खबर सामने आई है। चोरी के बाद नातिन ने महंगी वस्तुएं भी खरीदी।

प्रिया जैस

Wardha News: घर में अलमारी के लॉकर में रखे हुए गहनों पर नातीन हाथ साफ करने के उपरांत यह गहने अपने मित्र को देकर कार, मोटरसाइकिल, आईफोन खरीदा तथा कुछ राशि होटलिंग में उड़ाने की बात पुलिस जांच में सामने आयी। हिंगनघाट पुलिस थाने में महात्मा फुले वार्ड निवासी पोर्णिमा इंद्रनिल रंगारी (69) शिकायत दर्ज की थी।

जिसमें उसने 10 जनवरी 2025 को अलमारी के लॉकर में 60 ग्राम की चुड़ियां, तीन अंगूठियां, दो नथ व कान की बाली 20 ग्राम रखी थी। जब 24 अक्टूबर को लॉकर देखने पर आभूषण गायब होने की बात सामने आयी। घर में सभी जगह तलाशी करने के उपरांत भी आभूषण नहीं मिले। घर के सदस्यों से पूछताछ भी की गई। परंतु किसी ने आभूषणों के संदर्भ में कुछ नहीं कहां। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की।

पुलिस ने बारिकी से की पूछताछ

पुलिस निरीक्षक अनील राऊत के मार्गदर्शन जांच शुरू की गई। पुलिस को घर सदस्यों पर संदेह होने के कारण उन्होंने बारिकी से पुछताछ करने पर पोर्णिमा व उसकी बहू ज्योति रंगारी ने पूर्वा रंगारी (18) पर संदेह जताया। पूर्वा बुट्टीबोरी में बी. टेक की पढ़ाई कर रही है। पुलिस जांच के दौरान पूर्वा रंगारी ने चोरी की बात कबूल की।

खरीदी मंहगी वस्तुएं

उसने यह आभूषण समय-समय पर निकाल कर अपना हिंगनघाट निवासी मित्र वंश प्रमोद राऊत (18) को बेचने के लिए देने की जानकारी दी। पूर्वा व वंश ने यह आभूषण वंश की मां रूपाली प्रमोद राऊत के माध्यम से बेचकर आयी हुई राशि से कार, मोटरसाइकिल, आयफोन व होटलिंग करने की जानकारी दी। पुलिस ने सुनार के पास से 80 ग्राम के आभूषण जब्त किये।

उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन, अप्पर पुलिस अधीक्षक सदाशीव वाघमारे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुशीलकुमार नायक, पुलिस निरीक्षक अनिल राऊत के आदेश पर एपीआई दिपक वानख, पद्ममाकर मुंडे के मार्गदर्शन में जमादार प्रशांत ठोंबरे, राजेश शेंडे, आशिष नेवारे, मंगेश वाघमारे, रोहीत साठे, सायबर शाखा के अनुप कावले, दिनेश बोथकर ने की।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप