EOW Investigation:वर्धा जिले में ईओडब्ल्यू (सोर्सः सोशल मीडिया) 
वर्धा

Wardha Crime: EOW के पास 4 प्रकरण प्रलंबित, दो वर्षों में 44.61 करोड़ रुपए का घोटाला उजागर

EOW Investigation: वर्धा जिले में ईओडब्ल्यू के पास 4 आर्थिक घोटाले प्रलंबित हैं। बीते दो वर्षों में 44.61 करोड़ रुपए के घोटाले उजागर हुए।

आंचल लोखंडे

Wardha Scam: वर्धा जिले में उजागर कई बड़े आर्थिक घोटालों ने वर्धा सहित पूरे महाराष्ट्र में खलबली मचा दी है। वर्ष 2024 और 2025 के दौरान जिले में अनेक गंभीर आर्थिक अपराध उजागर हुए, जिनकी जांच आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा की जा रही है। बीते दो वर्षों में इस शाखा ने 4 प्रकरणों का निपटारा किया है, जबकि 4 प्रकरणों की जांच अब भी जारी है। इन दो वर्षों में विभिन्न मामलों में कुल 44 करोड़ 61 लाख 82 हजार 804 रुपए के घोटाले का खुलासा हुआ है।

जिले में उजागर हुए घोटालों में वर्ष 2024 का किसान महिला नागरी सहकारी पतसंस्था, वर्धा का मामला विशेष रूप से चर्चा में रहा। इस प्रकरण में महिला भूसंपादन अधिकारी स्वाति सूर्यवंशी द्वारा 2.64 करोड़ रुपए की हेराफेरी की गई थी। आर्थिक अपराध शाखा की जांच में स्वाति सूर्यवंशी सहित पतसंस्था के संचालकों और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच में खुलासा हुआ कि फर्जी खाते खोलकर सरकारी अनुदान की राशि 16 बैंक खातों में जमा की गई थी।

4 मामलों का निपटारा, जांच जारी

इसके अलावा, आर्वी स्थित एक पतसंस्था में भी बड़ा घोटाला उजागर हुआ, जिसके खाताधारक अमरावती, यवतमाल, नागपुर सहित अन्य तहसीलों में फैले हुए थे। पिछले कुछ वर्षों में जिले में पतसंस्थाएं और फाइनेंस कंपनियां स्थापित कर लोगों को प्रलोभन देकर ठगी करने के कई मामले सामने आए हैं। ऐसे कई प्रकरणों में संबंधित विभाग की जांच-पड़ताल अभी भी जारी है।

27.17 करोड़ रुपए किए गए चिन्हित

विविध आर्थिक घोटालों के मामलों में आर्थिक अपराध शाखा ने वर्ष 2024 में 3 प्रकरणों में लगभग 27 करोड़ 17 लाख 6 हजार 254 रुपए की राशि चिन्हित (रोक) की है, जबकि 9 लाख 52 हजार रुपए का माल जब्त किया गया। वहीं वर्ष 2025 में 1 प्रकरण में 59 लाख 24 हजार रुपए का माल जब्त किया गया। नवंबर 2025 के अंत तक EOW के पास कुल 4 प्रकरण लंबित हैं।

एक्सिस बैंक लोन फ्रॉड रहा चर्चा में

वर्ष 2025 में सामने आया एक्सिस बैंक लोन फ्रॉड का मामला जिले में काफी चर्चा में रहा। जांच में इस घोटाले की कड़ी जीएस फाइनेंस फ्रॉड से जुड़ी पाई गई। विभिन्न ग्राहकों के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए करोड़ों रुपए के लोन उठाए गए थे। इस प्रकरण में कई प्रतिष्ठित लोगों की संलिप्तता सामने आई है।

EOW की जांच में जीएस फाइनेंस से जुड़े बंटी और बबली की भूमिका अहम बताई गई है। अमरावती निवासी अनंता इंगले को इस प्रकरण का मुख्य सूत्रधार माना जा रहा है। उसके कुछ साथियों को हिरासत में लेकर कार, फर्जी स्टांप, पत्र, स्टेटमेंट, आधार कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं। फिलहाल इस प्रकरण की गहन जांच जारी है।

इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले दिल्ली में इन नेताओं से मिले CM मोहन यादव, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

योगी-अखिलेश में कौन मारेगा बाजी? BJP-सपा के बीच सिर्फ 0.29% का फासला, सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

छठ पूजा का मजाक उड़ाना पड़ा भारी? यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR, महिला आयोग ने DGP को दिए निर्देश

भारत का निर्यात 49.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर, महंगाई भी 6% के पार; RBI बुलेटिन में क्या-क्या?