Wardha Eco Friendly Ganesh Idles: वर्धा में गवलाऊ शासकीय पशु प्रजनन क्षेत्र, हेटीकुंडी और गचलाऊ जैविक निविष्ठा महिला बचत समूह, हेटीकुंडी के संयुक्त उपक्रम से गवलाऊ गाय के गोमय से पर्यावरणपूरक ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। इन प्रतिमाओं को बिक्री का शुभारंभजिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग सोमण तथा जिला ग्रामीण विकास यंत्रणा की परियोजना संचालक वैशाली रसाल के हाथों किया गया। इस अवसर पर सीईओ पराग सोमण ने स्वयं प्रतिमा खरीदकर बिक्री की शुरुआत की।
गोविज्ञान अनुसंधान केंद्र में प्रशिक्षण यह उपक्रम पशुसंवर्धन आयुक्त डॉ। किरण पाटिल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग सोमण, परियोजना संचालक वैशाली रसाल, महाराष्ट्र पशुधन विकास मंडल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शीतलकुमार मुकणे तथा शासकीय पशु प्रजनन क्षेत्र की व्यवस्थापक डॉ.पूजा काले के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।
गोमय से गणेश प्रतिमा बनाने के लिए महिला बचत समूह की महिलाओं ने गोविज्ञान अनुसंधान केंद्र, देवलापार, जिला नागपुर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं द्वारा ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। इन प्रतिमाओं को वर्धा स्थित वर्धिनी बिक्री केंद्र तथा कारंजा पंचायत समिति में विक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।
वर्धा जिले में गवलाऊ शासकीय पशु प्रजनन क्षेत्र में इन प्रतिमाओं की विशेषता यह है कि इन्हें पवित्र गोमय (गोबर व मिट्टी के मिश्रण) से तैयार किया गया है। प्रतिमाएं शत-प्रतिशत विघटनशील और पर्यावरणपूरक हैं।
इनके निर्माण में प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया गया है, विसर्जन के बाद इनका उपयोग पौधों के लिए जैविक खाद के रूप में भी किया जा सकता है। साथ ही यह पहल गवलाऊ गायों के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन को बढ़ावा देने वाली है।
वर्धा जिले में गवलाऊ शासकीय पशु प्रजनन क्षेत्र में इस अवसर पर सरकारी पशु प्रजनन क्षेत्र के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.बी.वी. वंजारी, जिला प्रबंधक विपणन मनीष कावडे, उपजीविका प्रबंधक प्रतीक मुनेश्वर, कारंजा तालुका अभियान प्रबंधक हेमंत काकडे तथा महिला बचत समूह की मंगला कौरती, माला डोंगरे, ममता आसोले, शिल्पा पाटील, सुरेखा इवनाते सहित अन्य उपस्थित थे। ४ इंच की प्रतिमा 800 रुपए तथा 12 इंच की प्रतिमा 1,200 रुपए में उपलब्ध है, जिला परिषद प्रशासन ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से इन ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं की स्थापना करने का आह्वान किया है।