वर्धा में गणेशोत्सव पर कड़ा सुरक्षा पहरा, 13,284 जगहों पर होगी स्थापना, एक गांव-एक गणपति की अनोखी पहल

Wardha Police Security: वर्धा जिले में 14 सितंबर से गणेशोत्सव शुरू हो रहा है। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और 83 गांवों में एक गांव एक गणपति की पहल है।
Wardha Ek Gaon Ek Ganpati
गणेशोत्सव का शुभारंभ(सोर्स: AI)
Published on
Updated on

Wardha Ek Gaon Ek Ganpati: वर्धा जिले में 14 सितंबर से गणेशोत्सव का शुभारंभ हो रहा है और इस बार का उत्सव कई मायनों में विशेष होने जा रहा है। जिले भर में गणपति बाप्पा के आगमन को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

खास बात यह है कि इस वर्ष जिले के 83 गांवों में 'एक गांव, एक गणपति की अभिनव संकल्पना को अपनाया गया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सौहार्द, एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। गणेशोत्सव के अवसर पर जिले में कुल 267 ठिकानों पर सार्वजनिक रूप से गणेश प्रतिमाओं को स्थापना की जा रही है।

जहां श्रद्धालु बड़े धूमधाम और श्रद्धा से गणपति बाप्पा की स्थापना कर उत्सव मनाएंगे। 'एक गांव, एक गणपति की संकल्पना से न केवल अनावश्यक खर्च कम होगा, बल्कि गांव के सभी लोग एकजुट होकर सामूहिक रूप से उत्सव मना सकेंगे।

शांति बनाए रखने की अपील

वर्धा जिले में पुलिस प्रशासन भी इस दौरान जिले में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरत रहा है। सभी सार्वजनिक मंडलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमों का पालन करें और शांति बनाए रखें। गणेशोत्सव के दौरान दस दिनों तक सुरक्षा

की दृष्टि से जिले के पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, एएसपी सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में एक एडीशन एसपी, 5 डीवाईएसपी, 13 पुलिस निरीक्षक 25 एपीआई, 71 पीएसआई, 1150 पुलिसकर्मी, १०० पुरुष व महिला होमगार्ड के अलाव 1 एसआरपीएफ का प्लाटून, 2 आरसीपी दल, 10 स्ट्रायकिंग फोर्स व । क्यूआरटी दल जगह जगह तैनात रहेंगा।

थाना निहाय सार्वजनिक व घरेलू स्थापना

Wardha Ek Gaon Ek Ganpati
वर्धा में गणेशोत्सव की धूम, 83 गांवों में एक गांव एक गणपति, 267 जगह पर सार्वजनिक गणेश जी की स्थापना

13202 ठिकानों पर घरेलू श्रीगणेश स्थापना

वर्धा जिले में 60 ठिकानों पर बड़े व 124 स्थानों पर छोटी सार्वजनिक गणेश प्रतिमा का स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा 89 गांवों में एक गांव एक गणपति सहित कुल 262 सार्वजनिक गणेश है। वहीं 13022 ठिकानों पर घरेलू गणेश प्रतिमा विराजमान होगी।

इस प्रकार जिले में कुल 13,284 जगह लाडले गणेश की विधिवत स्थापना होनी है। केवल एक दिन शेष होने से शहर के मार्केट में भी गणेश भक्त जमकर खरीदारी करते नजर आ रहे है। मूर्तिकार भी गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रुप दे रहे है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com