लाड़ली बहन योजना के 20,266 आवेदन हुए 'रिजेक्ट' (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
वर्धा

Wardha News: लाड़ली बहन योजना के 20,266 आवेदन हुए 'रिजेक्ट', 134 बहनों ने लिया यू-टर्न

Ladki Bahin Yojna: लाड़ली बहन योजना के अंतर्गत वर्धा जिले में 3 लाख 20 हजार 419 महिलाओं ने आवेदन किया था। इनमें से 20 हजार 266 आवेदन खारिज कर दिए गए हैं।

आंचल लोखंडे

Wardha News: विधानसभा चुनाव सेपहले महायुती सरकार ने मुख्यमंत्री मेरी लाड़ली बहन योजना की घोषणा की थी। इस योजना का लाभ जिले की जरूरतमंद महिलाओं को दिया जा रहा है। योजना के अंतर्गत 21 से 65 वर्ष की आयु की पात्र महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये दिए जा रहे हैं। लेकिन अब तक प्राप्त आवेदनों में से कुल 20 हजार 266 आवेदन खारिज (रिजेक्ट) किए जा चुके हैं। इससे लाभार्थी बनने की इच्छुक बहनों की चिंता बढ़ गई है। 2024 के विधानसभा चुनाव में इस योजना से महायुती को बड़ा लाभमिला, ऐसा माना जा रहा है।

हालांकि, अब यह भी सामने आ रहा है कि कई लोगों ने इस योजना का गलत तरीके से लाभउठाया है। इस कारण सरकार की ओर से अब ऐसे लाभार्थियों के खिलाफ गृह-जांच शुरू करने की नीति अपनाई जा रही है। इस योजना के अनुसार एक ही परिवार में दो से अधिक महिलाओं को लाभ नहीं मिल सकता, फिर भी कई जगहों पर दो से ज्यादा महिलाओं को लाभ मिलते हुए पाया गया है। इसके अलावा जिनके घर में चार पहिया वाहन है, जिनका वार्षिक आय ढाई लाख से अधिक है, या जो पहले से किसी

लाभ के लिए 3.20 लाख आवेदन

लाड़ली बहन योजना के अंतर्गत वर्धा जिले में 3 लाख 20 हजार 419 महिलाओं ने आवेदन किया था। इनमें से 20 हजार 266 आवेदन खारिज कर दिए गए हैं। इनमें से 134 महिलाओं ने स्वयं योजना से नाम वापस लिया है। आवेदन खारिज होने के मुख्य कारणो में घर में चार पहिया वाहन होना, वार्षिक आय ढाई लाख से अधिक होना, अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ ले रहे होना, एक ही परिवार की दो से अधिक महिलाओं का आवेदन करना, आदि का समावेश है। लाड़ली बहन योजना के तहत जिले में कुल 3 लाख 20 हजार 491 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 20 हजार 266 आवेदन विभिन्न कारणों से रिजेक्ट किए गए हैं। फिलहाल 3 लाख 225 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है।

तहसीलवार रिजेक्ट आवेदनों की स्थिति

तहसील आवेदन
आष्टी 1,105
वर्धा 4,797
देवली 2,770
सेलू 2,227
आर्वी 2,499
हिंगनघाट 3,178
समुद्रपुर 1,841
कारंजा 1,849

अन्य सरकारी योजना का लाभ ले रहे हैं, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

राहुल बहा रहे घड़ियाली आंसू, धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- उन्हें सिर्फ झूठ फैलाना आता है

मनमोहन सिंह को कोल ब्लॉक केस में क्लीन चिट, सोनिया गांधी बोलीं- इतिहास उन्हें अच्छे शब्दों में याद रखेगा

भारतीय रेलवे के विद्युतीकरण ने पकड़ी रफ्तार; अब सिर्फ 269 किमी ट्रैक बाकी, 2027 में पूरा होगा ब्रॉडगेज नेटवर्क

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों पर चुनाव आयोग से मांगा जवाब, जारी किया नोटिस