वैशाली नागवड़े व सुनेत्रा पवार के साथ रुपाली चाकणकर सोर्स: सोशल मीडिया
महाराष्ट्र

रुपाली चाकणकर की छुट्टी के बाद वैशाली नागवड़े बनीं NCP की महिला प्रदेशाध्यक्ष, सुनेत्रा पवार ने सौंपा पत्र

NCP Women's State President: अशोक खरात मामले के बाद खाली हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महिला प्रदेशाध्यक्ष पद पर वैशाली नागवड़े की नियुक्ति हुई। सुनेत्रा पवार ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।

आकाश मसने

Vaishali Nagwade Appointed as NCP Women's State President: महाराष्ट्र की राजनीति में अशोक खरात प्रकरण के बाद रुपाली चाकणकर के पद छोड़ने से खाली हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के महिला प्रदेशाध्यक्ष पद पर अब नई नियुक्ति कर दी गई है। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने नेतृव्त वाली एनसीपी ने वैशाली नागवड़े को पार्टी की महिला आघाडी की कमान सौंपी है। मुंबई में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान एनसीपी अध्यक्ष व महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने वैशाली नागवड़े को आधिकारिक नियुक्ति पत्र सौंपा।

अजित पवार की बेहद करीबी और वफादार नेता मानी जाने वाली वैशाली नागवड़े के प्रदेशाध्यक्ष बनने से एनसीपी की महिला इकाई में एक नया मोड़ आ गया है। माना जा रहा है कि पार्टी ने जमीनी स्तर की नेता पर दांव खेलकर महिला कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का प्रयास किया है।

अजित पवार की विश्वासू और जमीनी पकड़ वाली नेता

मूल रूप से पुणे जिले के दौंड की रहने वाली वैशाली नागवड़े पिछले कई वर्षों से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। पुणे ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों में महिला कार्यकर्ताओं का एक बड़ा और मजबूत नेटवर्क खड़ा करने में उनकी अहम भूमिका रही है। उनके इसी संगठन कौशल और कार्यकुशलता को देखते हुए अजित पवार ने पहले भी उन पर बड़ा भरोसा जताया था। इससे पहले उन्हें 'महानंदा डेयरी' के अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।

वैशाली नागवड़े को नियुक्ति पत्र सौंपतीं सुनेत्रा पवार

रुपाली चाकणकर के साथ टकराव

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के भीतर रुपाली चाकणकर के खिलाफ अपने आक्रामक रुख के कारण नागवाड़े अक्सर राजनीतिक चर्चा का विषय रही हैं। अब जब नागवाड़े सीधे तौर पर महिला विंग की राज्य अध्यक्ष के रूप में चाकणकर की जगह ले रही हैं, तो राजनीतिक हलकों में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि आने वाले समय में विंग का नेतृत्व अधिक मुखर और मजबूत होगा।

इस बीच, पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने वैशाली नागवाड़े की नियुक्ति का स्वागत किया है और भरोसा जताया है कि उनके नेतृत्व में महिला विंग और अधिक प्रभावी ढंग से काम करेगी।

रुपाली चाकणकर को क्यों हटाया गया?

बता दें कि नासिक के भोंदूबाबा अशोक खरात मामले में रुपाली चाकणकर का नाम सामने आने पर उन्हें महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद पार्टी में विरोध बढ़ने पर रुपाली चाकणकर को NCP के महिला प्रदेशाध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया था। इसके बाद से यह पद खाली था।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी

Sikkim Landslide: पश्चिम सिक्किम के रिंबी में भारी भूस्खलन, मडस्लाइड का खतरा

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति