राज ठाकरे और उद्धव को बड़ा झटका 
महाराष्ट्र

उद्धव- राज ठाकरे को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेताओं ने बीजेपी का थामा हाथ, भाजपा ने कहा- असली खेल अभी बाकी

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को बड़ा झटका लगा है। दोनों पार्टियों के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

सोनाली चावरे

नासिक: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को बड़ा झटका लगा है। दोनों पार्टियों के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। बीजेपी की तरफ से इसको लेकर अलग ही बयान है। बीजेपी ने का दावा किया है कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। ये तो बस शुरुआत है, असली खेल अभी बाकी है।

दरअसल, मंगलवार को शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ पूर्व विधायक बाबनराव घोलप और नासिक के पूर्व उपनेता सुधाकर बडगुजर बीजेपी में शामिल हो गए। इसके अलावा, मनसे प्रमुख राज ठाकरे के करीबी माने जाने वाले और नाशिक के पूर्व महापौर अशोक मुर्तडक ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया।

देवेंद्र फडणवीस से की थी मुलाकात

जून के पहले सप्ताह में बडगुजर ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। इस पर नाराजगी जताते हुए उद्धव ठाकरे ने दो दिन बाद उन्हें 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' के आरोप में शिवसेना (यूबीटी) से निष्कासित कर दिया था। हालांकि, स्थानीय बीजेपी विधायक सीमा हिरे ने बडगुजर के खिलाफ एक गंभीर आपराधिक मामले का हवाला देते हुए उनके बीजेपी में शामिल किए जाने विरोध किया है।

विकास के लिए बीजेपी जॉइन

वहीं, बाबनराव घोलप ने यूबीटी में हो रहे 'असम्मानजनक व्यवहार' को पार्टी छोड़ने का कारण बताया। अशोक मुर्तडक ने कहा कि उन्होंने नासिक के विकास के लिए बीजेपी जॉइन करने का निर्णय लिया है, विशेष रूप से 2027 में होने वाले नासिक कुंभ को ध्यान में रखते हुए।

शिवसेना ने भी उद्धव गुट को दिया झटका

इधर, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने भी उद्धव गुट को झटका दिया है। मंगलवार को नासिक से शिवसेना (यूबीटी) के कुछ पूर्व नगरसेवकों ने शिंदे गुट ज्वाइन किया है। ये सभी नेता सुबह शिंदे गुट में शामिल हुए, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि नासिक की सियासत में बदलाव की लहर शुरू हो चुकी है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z