प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

गणेशोत्सव के दौरान ठाणे में गणेश प्रतिमाएं बेचने वाली कार्यशाला में तोड़फोड़, सड़क पर उतरे लोग

गणेशोत्सव के दौरान ठाणे जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक कार्यशाला में घुसकर गणेश प्रतिमाओं को कथित तौर पर नष्ट कर दिया और उपकरण चुरा लिए।

आकाश मसने

ठाणे: महाराष्ट्र सहित पूरे देश में गणेशोत्सव की धूम है। 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन भक्तों ने सार्वजनिक पंडालों और घरों में भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित की हैं। भक्त दस दिन तक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं। सुख समृद्धि की कामना करते हैं। इस उत्सव के लिए भक्त कई दिनों से इसकी तैयारी करते हैं। बड़े सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल बड़ी मूर्तियां बनाने के लिए मूर्तिकारों को कई महीने पहले से इसकी जानकारी देते हैं। मूर्तिकार प्रतिमाएं बनाने के लिए कई महीनों से इस काम में जुट जाते हैं।

गणेशोत्सव के दौरान ठाणे जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक कार्यशाला में घुसकर गणेश प्रतिमाओं को कथित तौर पर नष्ट कर दिया और उपकरण चुरा लिए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना भिवंडी शहर के पद्म नगर इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने कार्यशाला में घुसकर प्रतिमाओं को कथित तौर पर नष्ट कर दिया और पेंटिंग के उपकरण चुरा लिए। अधिकारी ने बताया कि तोड़फोड़ की घटना शुक्रवार को हुई।

घटना के बाद, गुस्साई भीड़ कार्यशाला के पास एकत्र हो गई और उपद्रवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी। इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझा कर शांत किया। भिवंडी पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में है।

मामला दर्ज किया गया

पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 (किसी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना), 324 (2) (3), (4) (शरारत) और 303 (चोरी) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट