एकनाथ शिंदे (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Vasai: बीजेपी के बाद शिंदे गुट की तोड़फोड़ राजनीति? BVA नेता हुए शामिल

Thane: वसई-नालासोपारा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आचोले विभाग की पूर्व नगरसेविका सहित BVA के 3 पूर्व नगरसेवक शिंदे गुट में शामिल हुए, जिससे स्थानीय राजनीति में नई बयानबाज़ी शुरू हो गई है।

अपूर्वा नायक

Thane News In Hindi: बीजेपी के बाद अब शिवसेना शिंदे गुट ने भी बहुजन विकास आघाड़ी के कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करना शुरू कर दिया है। अभी दो दिन पहले ही बीजेपी ने वसई, नालासोपारा और नायगांव इलाकों से बहुजन विकास आघाड़ी के कार्यकर्ताओं का पक्ष प्रवेश कराया था।

इसके बाद अब शिंदे गुट ने भी बविआ के कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल कर यह बताने का प्रयास किया कि हमारी पार्टी भी किसी से कम नहीं है। शनिवार को नालासोपारा शहर के आचोले विभाग के बहुजन विकास आघाडी के एक पूर्व नगरसेविका सहित 3 पूर्व नगरसेवकों ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिती में पक्ष प्रवेश किया।

जबकि आचोले विभाग बहुजन विकास आघाडी का गढ़ माना जाता है। पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में उन्हें बड़ा झटका लगा था। इस वार्ड में विकास कार्य न होने के कारण यह इलाका हमेशा पिछड़ा रहा था।

जिसका खामियाजा बीते दोनों चुनावों में बविआ को भुगतना पड़ा था। बहुजन विकास आघाडी के स्थानीय नेता हमेशा इस इलाके में पानी की समस्या, स्वास्थ्य और सफाई वगैरह को प्राथमिकता देने के बजाय महिलाओं के लिए गोविंदा और हल्दी कुंकू जैसे आयोजन करना एक आशीवांद मानते थे। लेकिन महायुति की लाड़की बहिन योजना और आनंदाचा सिद्धा, जैसी योजना ने इन आयोजनों को नकार दिया और बहुजन विकास आघाड़ी को बड़ा झटका लगा।

कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता थे उपस्थित

  • शनिवार को शिंदे गुट ने पूर्व नगरसेविका प्रतिमा पाटिल, पूर्व नगराध्यक्ष जयराम पाटिल के बेटे, पूर्व नगरसेवक और आगरी समाज (अचोले विभाग) के अध्यक्ष विशाल जयराम पाटिल, पूर्व नगरसेवक केशव पाटिल के बेटे भूषण पाटिल, अमोल हरिश्चंद्र पाटिल, विशाल के बेटे भूषण पाटिल और अलग-अलग सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों और कई एक्टिविस्ट को अपनी पार्टी में शामिल किया।
  • इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस पक्ष प्रवेश से ठीक 2 दिन पहले बीजेपी ने नालासोपारा और नायगांव इलाके के कई बविआ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी एक बड़े समारोह के दौरान पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई थी। इसके बाद अब उन्हीं के नवशेकदम पर बलते हुए शिंदे गुट ने भी तोड़फोड़ की राजनीति शुरू कर दी है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें