उल्हासनगर मनपा (pic credit; social media) 
ठाणे

उल्हासनगर प्रभाग 8 में भाजपा का क्लीन स्वीप, चारों सीटों पर ऐतिहासिक जीत

Ulhasnagar MNC के प्रभाग क्रमांक 8 में भाजपा ने चारों सीटों पर जीत दर्ज कर विपक्षी गठबंधन को करारा झटका दिया है। नवनिर्वाचित नगरसेवकों ने पानी से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की घोषणा की है।

अपूर्वा नायक

Ulhasnagar News In Hindi: उल्हासनगर मनपा क्षेत्र के प्रभाग क्रमांक 8 में भाजपा को शत प्रतिशत कामयाबी मिली है। इस प्रभाग में भाजपा का मुकाबला शिंदे शिवसेना तथा टीम ओमी कालानी के गठबंधन से था।

भाजपा के सामने यह गठबंधन प्रभाग में अपना खाता भी नहीं खोल सका। पैनल की सभी चारों सीटों पर भाजपा को ही मतदाताओं ने पसंद किया। इस पैनल के अंतर्गत व्हाईट हाउस, पंजाबी कॉलोनी, बालकनजी बारी, साईं बाबा कॉलोनी, गौतमबुद्ध नगर, सेंट्रल हॉस्पिटल एरिया, 80 कोठी, 40 कोठी, सतनाम सोसायटी आदि परिसर आते हैं। इस प्रभाग में अधिकतर क्षेत्र स्लम, कुछ बिल्डिंग, बैरेक और कोठिया भी हैं। प्रभाग के अधिकांश परिसर में घनी बस्ती है।

ज्योति, संजय को दूसरा, राजेश को तीसरा मौका

पैनल के 'अ' से छाया अड़सूल और 'ब' से ज्योति प्रशांत पाटिल दूसरी बार जीती हैं। 'क' से संजय सिंह उर्फ चाचा कामयाब हुए हैं। पिछली बार संजय सिंह की मां चुनाव जीती थी। मनपा सदन में इस प्रभाग से सिंह परिवार दूसरी बार प्रतिनिधित्व करेगा।

भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश वधारिया 'ड' से चुनावीं समर में उतरे और कामयाब भी हुए। राजेश वधारिया की यह तीसरी सफलता है। प्रभाग में सिंधी भाषी मतदाताओं के साथ साथ हिंदी, मराठी सहित अन्य समाज के लोग रहते हैं। महापौर तथा उप महापौर का भी चयन हो चुका है।

मनपा चुनाव शिवसेना टीओके गठबंधन ने मिलकर तथा भाजपा ने स्वतंत्र तौर पर चुनाव लड़ा। लेकिन बाद में महापौर तथा उप महापौर के चयन में दोनों का गठबंधन हो गया। अब दोनों का टारगेट उल्हासनगर का विकास करना है। नवनिर्वाचित नगरसेवकों ने अपने प्रभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में विकास से संबंधित क्या-क्या काम करने हैं उनकी तैयारी शुरू कर दी है।

सामान्य वर्ग की सीट से तीसरी बार नगरसेवक बने राजेश वधारिया का कहना है कि पैनल में इससे पहले 70 लाख लीटर की क्षमता वाली पानी की टंकी का निर्माण करवाया, सीसी की सड़कें बनवाई, नाले- नालियों का निर्माण किया। सिरु चौक से कामगार अस्पताल तथा शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले नेहरू चौक से फॉरवर लाइन चौक के बीच की मुख्य सड़क को एमएमआरडीए के माध्यम से बनाए जाने का प्रस्ताव है। इस कार्य को करवाने की कोशिश में हूं।

शहर में दबंग नेताओं में शुमार संजय सिंह उर्फ चाचा ने कहा कि वार्ड में पहले तीन से चार दिन में एक बार लोगों को पानी मिलता था और पानी की बहुत किल्लत थी, लेकिन उसको बेहतर बना दिया है। प्रभाग के लोग अपने ही परिसर में कम खर्च शादी विवाह का कार्य कर सकें, इसके लिए प्रभाग में बालकनजी बारी पानी की टंकी के पास मनपा के माध्यम एक समाज मंदिर हॉल बनाने की कोशिश कर रहा हूं। संपूर्ण वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्रयास है।

प्रभाग 'ब' की नगरसेविका ज्योति पाटिल का कहना है कि वार्ड वासियों को मनपा के माध्यम से मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं मुहैया हो, इस पर उनका विशेष ध्यान रहता है। समय पर पीने का पानी मिले, वार्ड की स्वच्छता, बिजली की व्यवस्था ठीक रहे यही जनप्रतिनिधि के कार्य हैं, जिसे मैं बखूबी करती हूं। शेष काम हमारे पार्टी के बड़े पदाधिकारी करते हैं।

मनपा चुनाव से कुछ दिनों पहले भाजपा में प्रवेश करने वाले छाया अडसुल पैनल 8 के 'अ' से दूसरी बार नगरसेविका बनी हैं। उन्होंने कहा कि पैनल के नगरसेवकों से समन्वय तथा पार्टी के स्थानीय वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में पैनल के विकास के कार्य करूंगी तथा पहले की तरह दूसरे कार्यकाल में एक्टिव रहूंगी। जनता को मनपा से संबंधित जनसुविधाएं उपलब्ध हों, इसका प्रयास रहेगा।

उल्हासनगर से नवभारत लाइव के लिए कमर काजी की रिपोर्ट

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान